1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी को डर नहीं लगता क्या? स्कूटी पर स्टंट करती लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने लिए जमकर मजे

दीदी को डर नहीं लगता क्या? स्कूटी पर स्टंट करती लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने लिए जमकर मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 19, 2024 07:12 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 07:12 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की खतरनाक तरीके से स्कूटी चलाती हुई नजर आ रही है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपने कमेंट्स से खूब मजे लिए।

स्कूटी पर स्टंट करती हुई लड़की- India TV Hindi
स्कूटी पर स्टंट करती हुई लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

आप कभी भी सड़कों पर निकलिए, आपको एक या फिर दो लड़के ऐसे दिख ही जाएंगे जो बाइक खतरनाक स्टंट करते हो। कोई आपके पास से रफ्तार में बाइक निकालेगा तो कोई बाइक को लहराते हुए चलाएगा। कुछ लोग तो अपने दोनों हाथों को हैंडल से हटाकर बाइक को रफ्तार में चलाते हैं। ऐसा कोई नहीं होगा जिसने सड़क पर ऐसा नजारा नहीं देखा हो। इस समय सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से स्कूटी चलाने का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर इसमें थोड़ा सा बदलाव है। वायरल हो रहा वीडियो किसी लड़के का नहीं बल्कि एक लड़की का है जो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

स्कूटी पर लड़की ने किया खतरनाक स्टंट

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की खतरनाक तरीके से स्कूटी चला रही है। बार-बार वह हैंडल से दोनों हाथों को हटाकर हवा में लहराती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं स्कूटी की रफ्तार भी अच्छी-खासी है। अगर गलती से लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता तो उसका बहुत बुरा एक्सीडेंट हो सकता था। मगर उसे एक्सीडेंट की कोई चिंता नहीं है और बेफिक्र होकर स्कूटी पर स्टंट कर रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने लिए खूब मजे

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ब्रेक तो पैर से ही लगाना है, हाथ से क्या ही करेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- देखो भाई विग लगाके कोई लड़का है क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- नया नया टीम इंश्योरेंस करा के निकली है दीदी। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे पता है, मेरी तरह सब गिरने का इंतजार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें-

बहन की शादी में जीजा जी का पांव पकड़कर रोने लगा भाई, Video देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

VIDEO: अपना दूध पिलाकर बाघ के 7 बच्चों को पाला, बड़े होने के बाद भी कुतिया को ही मानते हैं अपनी मां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।