1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शिक्षक ने Business के लिए समझाया जुगाड़ का महत्व, साथ ही पाकिस्तान का उड़ाया मजाक, देखें Viral Video

शिक्षक ने Business के लिए समझाया जुगाड़ का महत्व, साथ ही पाकिस्तान का उड़ाया मजाक, देखें Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 15, 2024 11:02 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 11:02 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर अपने बच्चों को जुगाड़ का महत्व समझाते हुए नजर आ रहा है। टीचर ने इसके लिए जापान के टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

बच्चों को बिजनेस के लिए जुगाड़ का महत्व समझाते हुए टीचर- India TV Hindi
बच्चों को बिजनेस के लिए जुगाड़ का महत्व समझाते हुए टीचर Image Source : SOCIAL MEDIA

'जुगाड़' यह शब्द पढ़ते ही आपके दिमाग ऐसे कई वायरल वीडियो आ गए होंगे जिसमें लोगों ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करके कुछ कमाल कर दिखाया है। लेकिन आमतौर पर लोग जुगाड़ का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए करते हैं। मगर क्या जुगाड़ किसी बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक टीचर इस विषय को बड़े ही अनोखे अंदाज में समझाते हुए नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि शिक्षक ने क्या बताया?

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक टीचर बच्चों को जुगाड़ का महत्व बताते हुए नजर आ रहे हैं। टीचर बताता है कि, 'जापान में साबून बनाने के लिए तीन अलग-अलग मशीनों का इस्तेमाल करती है। मगर कभी-कभी पैकेट बिना साबून के होते हैं। तो उनकी पहचान के लिए उसने एक सेंसर मशीन बनाया जो पैकेट के अंदर साबून की जांच करती है। अगर नहीं होता है तो उसे अलग गिरा दिया जाता है।'

इसके बाद टीचर कहता है कि, 'इस मशीन को सबसे पहले पाकिस्तान ने खरीदा मगर बाद में याद आया कि उनके पास फैक्ट्री ही नहीं है।' इसके बाद वह कहते हैं कि जापान ने भारत को भी बेचने की कोशिश की मगर भारत ने नहीं खरीदा। जापान ने पूछा कि क्या आपको ऐसी समस्या नहीं होती है। तो भारत ने जवाब दिया कि, होती है मगर हम वहां सेंसर मशीन की जगह टेबल फैन रखेंगे। साबून नहीं होगा तो पैकेट उड़ जाएगा। इस मजाकिया और अनोखे तरीके से टीचर ने बच्चों को समझाया कि बिजनेस करने में जुगाड़ एक जरूरी फैक्टर है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sanjay_appan नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसा जुगाड़ तो भारत वाले ही कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा-इसलिए हम लोग जुगाड़ का इस्तेमाल करते हैं। एक यूजर ने लिखा- मेरे बिजनेस वाले टीचर ने भई यह उदाहरण दिया था।

ये भी पढ़ें-

चलती कार में खड़ी होकर डांस करने लगी लड़की, शख्स ने बनाया Video और सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

प्लेन की उड़ान में हुई देरी तो यात्री ने पायलट को मुक्का मारा, Indigo ने शख्स के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।