1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये 'BUS' नहीं एक धोखा है, बंदे का जुगाड़ देख सिर पकड़ लेंगे आप, लोगों ने दिया ऐसा अनोखा नाम

ये 'BUS' नहीं एक धोखा है, बंदे का जुगाड़ देख सिर पकड़ लेंगे आप, लोगों ने दिया ऐसा अनोखा नाम

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 19, 2023 09:50 am IST,  Updated : Oct 19, 2023 09:52 am IST

सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ का वीडियो खूब देखा जा रहा है। वायरल वीडियो इस बात को साबित कर रहा है कि जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है।

बस और ट्रैक्टर को मिलाकर शख्स ने बनाया 'बसअट्रैक्टर'- India TV Hindi
बस और ट्रैक्टर को मिलाकर शख्स ने बनाया 'बसअट्रैक्टर' Image Source : SCREEN GRAB FROM VIDEO

भारत में जुगाडू लोगों को कोई कमी नहीं है। यहां गली-गली में आपको ऐसे जुगाडू मिल जाएंगे जो आपका सिर घूमा देंगे। कोई बंदा खाट में इंजन लगाकर उसे गाड़ी बना दे रहा है तो कोई बिना पैडल की साइकिल बना रहा है। यह तो बस उदाहरण है, ऐसे कई वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे जो आपको होश उड़ा देंगे। अब एक बार फिर अपने होश उड़ाने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सोशल मीडिया पर शानदार जुगाड़ का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

जैसा दिखता है वैसा होता नहीं

सोशल मीडिया पर आजकल जुगाड़ का एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा वीडियो आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा। वायरल वीडियो को आपको सड़क पर एक बस जाती हुई नजर आ रही होगी जिस पर संगत सेवा लिखा हुआ है। मगर आप इस धोखे में मत पड़ना कि यह एक बस है। यह केवल पीछे से बस है। वीडियो को जब आप आगे देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल यह केवल एक कोच है जिसे एक ट्रैक्टर खींचते हुए लेकर जा रहा है। इसे देखने के बाद तो सभी दंग हो गए कि आखिर ये कैसा जुगाड़ है। थोड़ी जांच पड़ताल करने पर हमें पता चला कि यह वीडियो उत्तराखंड के जशपुर का है।

वीडियो हुआ जमकर वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर iam_nadeem03 नाम के पेज से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 30 लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हे प्रभु यह क्या हुआ'। बंदे ने बस और ट्रैक्टर को मिलाकर एक अनोखा जुगाड़ बनाया है जिसे हम 'बसअट्रैक्टर' कह सकते हैं। आपको यह जुगाड़ कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।

आप भी देखिए 'बसअट्रैक्टर'

ये भी पढ़ें-

क्या आपके भी नल में पानी कम आता है? फिर ये जुगाड़ आपके ही काम का है, देखिए वायरल वीडियो

आप 2024 में अगला प्रधानमंत्री किसे देखोगी? बंदे के सवाल पर दादी ने दिया SAVAGE रिप्लाई, फैन हो गई जनता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।