दिल्ली मेट्रो के हर रोज ना जाने कितने ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मगर दुख इस बात की होती है कि सभी वीडियो में लोग अश्लील हरकत करते हुए नजर आते हैं। ऐसे वीडियो देखने के बाद लोग गुस्सा भी होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिन्हें देखकर मन खुश हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक माता रानी के भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं।
Related Stories
युवकों के भजन ने लोगों का जीता मन
सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मगर चिंता मत कीजिए यह कोई अश्लील वीडियो नहीं है। बल्कि इसमें कुछ युवक माता रानी के भजन गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नवरात्रि के दौरान दिल्ली मेट्रो में इन युवकों ने ऐसा धार्मिक माहौल बनाया कि वहां बैठे लोग भी भजन गाते हुए दिखाई दिए। भक्ति के इस माहौल को हर कोई अपने फोन में कैद करने लगा जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। आप भी सुनिए माता रानी का भजन।
यहां सुनिए भजन
लोगों ने वीडियो देख क्या कहा?
दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(पहले ट्विटर) पर @beingarun28 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- पहली बार मेट्रो में कुछ अच्छा देखने को मिल रहा है, जय माता दी। बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 70 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- देश बदल रहा है। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- जय माता दी।
ये भी पढ़ें-
क्या आपके अंदर है इतनी हिम्मत कि किंग कोबरा को नहला सकें? भाई का वीडियो देख हिल गए लोग
Viral Video: और बनो स्टंटमैन! बॉटल उछालकर मार रहे थे गुलाटी, हुआ कुछ ऐसा कि सिर पकड़ कर लेट गए