1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bandar ka video: बंदर ले उड़ा महिला का iPhone, फिर फोन के लिए कुछ ऐसे करना पड़ा डील; वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी

Bandar ka video: बंदर ले उड़ा महिला का iPhone, फिर फोन के लिए कुछ ऐसे करना पड़ा डील; वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी

 Published : Oct 18, 2023 11:23 am IST,  Updated : Oct 18, 2023 11:49 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर महिला का iPhone लेके बैठा हुआ है और एक महिला उससे अपना फोन लेने की कोशिश कर रही है।

Viral- India TV Hindi
बंदर के पास महिला का iPhone Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया आजकल लोगों की जिंदगी में अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। जो इंटरनेट की जनता को हंसने का मौका देती है और जनता भी ऐसे मौकों को अपने हाथों से नहीं जाने देती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तैर रहा है। एक बंदर एक महिला का फोन उठा ले जाता है। इसके बाद उसे वापस पाने के लिए महिला को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

बंदर के हाथ लग गया आईफोन

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर एक मोटी चारदीवारी पर बैठा हुआ है और उसके हाथ में एक फोन है, जिसे पाने के लिए एक महिला काफी देर से बंदर को एक के बाद एक खाने का सामान देती है, लेकिन बंदर मानने का नाम नहीं ले रहा। वीडियो में दिख रहा कि महिला बंदर को पॉलीथीन में बंद कोई चीज देती है जिसे बंदर नहीं लेता फिर महिला अपने बैग से सेब निकालती है, जिसे वह तुरंत ले लेता है। इसके बाद महिला एक और सेब निकाल कर देती है तब जाकर बंदर महिला का फोन वापस करता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूजर कर रहे मजेदार कमेंट

जानकारी दे दें कि इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 2 एप्पल के लिए एक एप्पल, वहीं  दूसरे यूजर ने लिखा कि एक एक अच्छी डील लग रही है। एक यूजर लिख रहा कि अगर बंदर मेरा फोन ले जाता तो मेरे जेब में एक भी सेब नहीं थी जबकि महिला ने दो सेब रखे हुए थे।

ये भी पढ़ें:

क्या वाकई Zomato मॉडल से करा रहा है अपनी मार्केटिंग, वीडियो हुआ ऐसा वायरल कि CEO ने भी दिया जवाब

Viral Video: दिन में तारे दिखाना इसे कहते हैं, पहलवान ने 20 सेकंड में अपने अपोनेंट की दुनिया ही पलट दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।