1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: हां भई आ गया स्वाद! मगरमच्छ से कर रहे थे मस्ती, मिला ऐसा सबक कि ताउम्र रखेंगे याद

Viral Video: हां भई आ गया स्वाद! मगरमच्छ से कर रहे थे मस्ती, मिला ऐसा सबक कि ताउम्र रखेंगे याद

 Published : Oct 18, 2023 12:05 pm IST,  Updated : Oct 18, 2023 12:11 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ ने एक शख्स की उंगलिया चबा डाली। बता दें कि शख्स मगरमच्छ के मुंह में उंगलियां डालने की कोशिश कर रहा था।

Viral- India TV Hindi
मगरमच्छ ने शख्स की उंगलिया चबा डालीं Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया आज कल हमारे हंसने का मध्यम बन गया है, लेकिन कभी-कभी कोई वीडियो ऐसी मिल जाती है जो हमें जिंदगी की सीख दे जाती है। इन सीखों का तारीका कभी-कभी खौफनाक होता है, पर ये हमारे लिए सही सीख हो सकती है कि ऐसी गलती हमसे न हो। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक मगरमच्छ के साथ मस्ती कर रहा है। जिसके बाद मगरमच्छ ने उसे जिंदगी भर की सीख दे दी। 

मगरमच्छ कर रहे थे मस्ती

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मगरमच्छ के ऊपर चढ़कर बैठा हुआ है और हवाबाजी के लिए उसके मुंह में अपना हाथ डालने की कोशिश करता है, जिसके बाद गुस्साए मगरमच्छ ने उसके उगलियों को अपने मजबूत जबड़ों में भर लिया। इसके बाद वह पलटने की कोशिश करता है, जिससे व्यक्ति नीचे गिर जाए। पर इसे देख एक महिला तेजी से आकर मगरमच्छ पर बैठ जाती है ताकि वह उलट न सके और शख्स का हाथ बच जाए। फिर थोड़ी देर बाद एक और शख्स लकड़ी लेकर आता है और व्यक्ति का हाथ निकालने की कोशिश करता है। हालांकि व्यक्ति के हाथों को उंगलियां बची या नहीं ये वीडियो से नहीं पता चला पा रहा है, लेकिन ऐसे खतरनाक काम किसी को भी नहीं करना चाहिए।

यूजर कर रहे कमेंट

जानकारी दे दें कि ये वीडियो cctvidiots नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं, इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये क्या साबित करना चाहता था? जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोग ये क्यों करते हैं? वही, एक यूजर ने लिखा कि क्या है ये? 

ये भी पढ़ें:

Bandar ka viral video: बंदर ले उड़ा महिला का Iphone, फिर फोन के लिए कुछ ऐसे करना पड़ा डील; वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।