बचपन में आपने सांप और सपेरे का खेल खूब देखा होगा। जी हां वही खेल जिसमें सपेरे के इशारे पर सांप नाचता है। यह खेल देखकर सभी को खूब मजा आता है लेकिन जब सपेरा कह दे कि आप सांप को पकड़ लीजिए तो बड़े से बड़े सुरमा पीछे हट जाते थे। सही कहा आपने कौन अपनी मौत को गले लगाना चाहता है क्योंकि सांप काफी जहरीला होता है और कब क्या कर दे, कौन जानता है? मगर अभी सोशल मीडिया पर एक बंदे का वीडियो खूब देखा जा रहा है जो एक सांप को बच्चे की तरह बाथरूम में नहला रहा है।
Related Stories
सांप को दिया बेबी शावर
वायरल वीडियो में आपकी नजर सबसे पहले एक सांप पर जाएगी जो एक बाथरूम में फन फैलाए बैठा हुआ है। इसके बाद एक शख्स उसके नजदीक रखी बाल्टी से मग में पानी निकालता है और सांप को नहलाने लगता है। वीडियो में एक जगह आप देखेंगे कि सांप अपना मुंह खोलकर अचानक मग को पकड़ लेता है मगर वह बंदा फिर भी उसे नहलाने में लगा रहता है।
वायरल वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, 'सांपों के पास अपनी सुरक्षा और साफ रखने के लिए त्वचा होती है, जिसे वे समय-समय पर छोड़ते रहते हैं। तो फिर आग से खेलने की क्या जरूरत है?'
बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक बंदे ने लिखा- यह काफी डरावना लग रहा है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यह बंदा खतरों का खिलाड़ी है।
यहां देखिए वायरल वीडियो
ये भी पढ़ें-
LGBTQIA+ का झंडा देखकर टीचर पर भड़की महिला, इसके बाद जो युद्ध हुआ उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान
Viral Video: हां भई आ गया स्वाद! मगरमच्छ से कर रहे थे मस्ती, मिला ऐसा सबक कि ताउम्र रखेंगे याद