1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती ट्रक के नीचे सो गए चचा, जुगाड़ देख हर कोई रह गया हैरान, देखें ये Video

चलती ट्रक के नीचे सो गए चचा, जुगाड़ देख हर कोई रह गया हैरान, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 13, 2023 05:56 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 05:56 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चचा चलती ट्रक के नीचे बड़े आराम से सो रहे हैं। चचा का ये जुगाड़ देख हर कोई हैरान रह गया।

चलती ट्रक के नीचे सोते हुए चचा।- India TV Hindi
चलती ट्रक के नीचे सोते हुए चचा। Image Source : SOCIAL MEDIA

जब कुछ काम नहीं आता तो वहां पर जुगाड़ काम आता है और भारत के लोग इस काम में माहिर हैं। कई बार ऐसे जुगाड़ देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देख हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग शख्स का टैलेंट देखकर हैरान रह गए। इस नमूने को देख आम इंसान तो छोड़िए इंजीनियर्स का भी दिमाग फेल हो गया। आप भी देखिए इस जुगाड़ को और बताइए है न कमाल का जुगाड़।

जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चचा बड़े आराम से ट्रक ने नीचे जुगाड़ वाले बिस्तर पर चैन की नींद ले रहे हैं। वहीं, ट्रक सड़क पर फर्राटे भरते हुए दौड़ रहा है। चचा ने अपने सोने के लिए ऐसा जुगाड़ किया है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। हांलाकि देखने में ये जुगाड़ू बिस्तर बेहद ही शानदार लग रहा है लेकिन इस पर सोना खतरे से खाली नहीं है। जरा सी चूक हुई कि आपकी जान चली जाएगी। अगर एक बार भी करवट इधर से उधर हो गया तो स्वंय ब्रम्हा जी भी आपको नहीं बचा सकते।

"लाइफ में इतना ही टेंशन फ्री होना है"

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर (indian_ka_talent) नाम के पेज से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है- कैसे-कैसे लोग रहते हैं भारत में। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 65 लाख लोगों ने देखा और 7 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- चचा का जुगाड़ तो तगड़ा है। दूसरे ने लिखा- भाई अपनी जिंदगी में इतना ही टेंशन फ्री होना चाहता हूं। जबकि कई लोगों ने लिखा कि लाइफ में इतना रिस्क कौन लेता है भाई?

ये भी पढ़ें:

"Cricket की पिच से रोड की क्रीज तक...", सड़क सुरक्षा को लेकर UP Police ने कुछ इस तरह समझाया हेलमेट का महत्व

"Iphone 15 खरीदने के लिए खुद की नहीं अपने दोस्त की भी किड़नी बेचनी पड़ेगी", लॉन्च के बाद वायरल हो रहे मजेदार Memes

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।