1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "Cricket की पिच से रोड की क्रीज तक...", सड़क सुरक्षा को लेकर UP Police ने कुछ इस तरह समझाया हेलमेट का महत्व

"Cricket की पिच से रोड की क्रीज तक...", सड़क सुरक्षा को लेकर UP Police ने कुछ इस तरह समझाया हेलमेट का महत्व

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 13, 2023 01:59 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 01:59 pm IST

Up Police ट्विटर पर लोगों को जागरूक करने के अलावा उन्हें हंसाने का भी काम करती है। UP पुलिस का ऐसा ही एक और पोस्ट सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रूकेगी।

Up पुलिस ने शेयर किया रोड सेफ्टी का ये वीडियो। - India TV Hindi
Up पुलिस ने शेयर किया रोड सेफ्टी का ये वीडियो। Image Source : SOCIAL MEDIA

Up police अपने ट्विटर अकाउंट से आए दिन जन जागरूकता वाले पोस्ट शेयर करते रहती है। इनके हर पोस्ट में क्रिएटिविटी तो इतनी होती है कि लगता है इन्होंने कोई क्रिएटिव कंटेंट वाला कोर्स किया हो। UP पुलिस अपने पोस्ट के माध्यम से जन जागरूकता के साथ-साथ लोगों को हंसी के डोज भी देते रहती है। हर इवेंट को लेकर UP पुलिस अपनी तरफ से एक मीम बनाती है और उसे जन जागरूकता से जोड़कर उसे पोस्ट करती है। मतलब गजब का क्रिएशन होता है भाई इनका।

वीडियो में क्या है- यहां देखें

एक बार फिर से उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक मीम शेयर किया है जो लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दे रहा है। यूपी पुलिस ने भारत-पाकिस्तान मैच का एक क्लिप जारी किया है जिसमें पाकिस्तानी बैट्समैन बिना हेलमेट के बैटिंग कर रहा है। जैसे ही भारत का खिलाड़ी बॉल फेंकता है, वह बॉल स्विंग होकर पाकिस्तानी प्लेयर के चेहरे पर जा लगती है। इसके तुरंत बाद यूपी पुलिस ने वीडियो में एक और क्लिप मर्ज किया है जिसमें एक बाइक सवार जो बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था, सड़क पर उसकी बाइक फिसल जाती है और वह वहीं ढेर हो जाता है।   

UP पुलिस ने लोगों को दिया ये खास मैसेज

इस वीडियो के माध्यम से यूपी पुलिस ने एक बेहद ही खास मैसेज लोगों को दिया है। पुलिस ने वीडियो के टाइटल में लिखा है- Cricket की पिच से रोड की क्रीज तक, हेलमेट आपकी सेफ्टी को क्लीन बोल्ड होने से बचा सकता है। यूपी पुलिस ने इस वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है और कैप्शन लिखा है- 'विकेट हों या पहिए, सुरक्षा ही तय करती है सौदा', चाहे आप टरमैक पर खेल रहे हों या स्कोर ड्राइव करने के लिए सवारी कर रहे हों, अनिश्चित हादसों से बचने के लिए 'हेलमेट' पहनना बहुत जरूरी है।   

ये भी पढ़ें:

"Iphone 15 खरीदने के लिए खुद की नहीं अपने दोस्त की भी किड़नी बेचनी पड़ेगी", लॉन्च के बाद वायरल हो रहे मजेदार Memes

ड्राइवर की सिर्फ एक गलती और धू-धू कर जलने लगा पेट्रोल पंप, देखें ये खतरनाक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।