1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, देखें ये रोंगटे खड़े कर देना वाला Video

खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, देखें ये रोंगटे खड़े कर देना वाला Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 28, 2024 01:37 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 02:32 pm IST

खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान की चीख सुनकर ग्रामीण तेंदुए के पीछे भागे। जिसके बाद तेंदुआ एक गेहूं के खेत में जाकर छिप गया। ग्रामीणों ने तेंदुए की खबर वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद तेंदुआ पकड़ा गया।

तेंदुए को दौड़ाते हुए ग्रामीण- India TV Hindi
तेंदुए को दौड़ाते हुए ग्रामीण Image Source : SOCIAL MEDIA

यूपी के सीतापुर में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदुए के हमले के बाद किसान की आवाज सुनते ही आसपास खेतो में काम कर रहे अन्य किसान लाठी डंडा लेकर तेंदुए को घेर लिए और उसे मारने के लिए दौडाने लगे। बाद में तेंदुआ एक गेहूं के खेत में जा छिपा। काफी देर तक ग्रामीण तेंदुए को घेरे रहे और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हमले के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को दौड़ाया

घायल किसान को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला विकासखंड रेउसा के कोडरी गांव का है। बताते चले की रविवार को एक बार फिर गांजरी इलाके में तेंदुए ने दस्तक दी। जिसमें कोंडरी गांव के रहने वाले  राम बक्श रविवार सुबह अपने खेत में गेहूं काटने गया हुआ था। तभी उस पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में राम बक्श के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में एक काम कर रहे किसान लाठी डंडा लेकर तेंदुए को मारने के लिए दौड़ पड़े। कुछ दूर भगाने के बाद तेंदुआ फिर से गेहूं के खेत में जा छिपा ग्रामीण काफी देर तक उसे गेहूं के खेत को घेर रहे जिसमें तेंदुआ जा छिपा था। 

घायल किसान को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग सहित थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों सहित पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तेंदुए के हमले में घायल हुए किसान राम बक्श को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डिप्टी डेंजर आदित्य सिंह का कहना है कि तेंदुए के हमले में किसान घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल किसान की जा खतरे से बाहर बताई जा रहा है।

(सीतापुर से मोहित मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

Video: विदेशी महिला पर्यटक को देखते ही टूट पड़ा बाबा, मौका मिलते ही जबरन करने लगा kiss

Elvish Yadav का असली नाम नहीं जानते होंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।