1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 28 April 2024: इन 2 मूलांक वालों को मिलेगा तरक्की पाने का बड़ा मौका, ये लोग पाएंगे पारिवारिक खुशी, यहां पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 28 April 2024: इन 2 मूलांक वालों को मिलेगा तरक्की पाने का बड़ा मौका, ये लोग पाएंगे पारिवारिक खुशी, यहां पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 28, 2024 06:30 am IST,  Updated : Apr 28, 2024 06:30 am IST

Numerology 28 April 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (28 अप्रैल 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 28 April 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 नए अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, इस मौके का आप भरपूर फायदा उठाएंगे।

मूलांक-2 पुस्तकालय के कारोबारी अलग-अलग क्षेत्र में अपना बिजनेस फैलाने का मन बनायेंगे।
मूलांक-3 दांपत्य जीवन की ख़ुशी दोगुनी होगी, बड़ी खुशखबरी मिलने से परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा ।
मूलांक-4 ऑफिस में दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहने से उनसे कुछ नया और अलग सीखने को मिलेगा।
मूलांक-5 कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का काफी दिनों से चल रहा प्रोजेक्ट आज पूरा हो सकता है।
मूलांक-6 आज भक्ति भाव में आपका मन लगेगा, भगवान के दर्शन करने मंदिर जायेंगे।
मूलांक-7 लवमेट की छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें, एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें।
मूलांक-8 कोई डिजाइनर कोर्स करने की उत्सुकता बढ़ेगी बड़े भाई से इस विषय की बेहतर जानकारी मिलेगी।
मूलांक-9 आज किसी भी मौके को जाया न जाने दें कोई भी मौका आपके लिए तरक्की दिलाने वाला हो सकता है।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते है

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

 इस राशि के लोगों को मिलेगा कुछ नया सीखने का मौका, भविष्य पर फोकस करें इन 3 राशियों के लोग, पढ़ें करियर राशिफल

सास से खूब पटती है इन 4 राशियों की, परिवार में बनाकर रखती हैं संतुलन, क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।