1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बांग्लादेशी जुगाड़ है भईया! Video देखने के बाद हिल जाएगा आपका भी दिमाग, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

ये बांग्लादेशी जुगाड़ है भईया! Video देखने के बाद हिल जाएगा आपका भी दिमाग, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 15, 2024 08:31 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 08:31 am IST

सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक वीडियो बवाल मचाए हुए है। वीडियो देखने के बाद लोग भी काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो में लोगों का गजब का दिमाग देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। आपने आज तक भारत के लोगों का दिमाग और उनका जुगाड़ देखा होगा। लेकिन अब आप बांग्लादेश के लोगों का भी जुगाड़ देख लीजिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या जुगाड़ देखने को मिला।

ऐसा जुगाड़ देखा है कभी?

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को अपना सिर पकड़ने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में नजर आता है कि खाली सड़क पर एक साथ कई सारे ठेले वाले जा रहे हैं। सभी को एक ही रफ्तार के साथ जाते देख थोड़ी हैरानी होती है। कैमरा जब उनके पास पहुंचता है तो उनका जुगाड़ देखने को मिलता है। दरअसल सभी ठेले वालों ने अपनी ठेली का आगे वाला पहिया, आगे वाली ठेली के ऊपर रखकर बांध लिया है। इसके बाद सभी एक साथ पहिया चला रहे हैं और बड़े मजे से अपनी ठेली को लेकर आगे जा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर the_outslder नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'बांग्लादेश बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो पावर ऑफ फ्रेंडशीप हो गया भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- रेल गाड़ी नहीं ये ठेला गाड़ी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अबे ब्रेक कैसे मारेगा बे, ट्रेन है क्या।

ये भी पढ़ें-

स्टंटबाजी आपके Oho को Ohfo में तब्दील ना कर दे, Delhi Police ने Video शेयर कर लोगों को दी नसीहत

Video: जालिम परीक्षा के खत्म होते ही खुशी का नहीं रहा ठिकाना, डांस करते हुए बच्ची ने घर में मारी एंट्री

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।