1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्टंटबाजी आपके Oho को Ohfo में तब्दील ना कर दे, Delhi Police ने Video शेयर कर लोगों को दी नसीहत

स्टंटबाजी आपके Oho को Ohfo में तब्दील ना कर दे, Delhi Police ने Video शेयर कर लोगों को दी नसीहत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 15, 2024 07:08 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 07:08 am IST

दिल्ली पुलिस ने लोगों को सड़क पर स्टंट ना करने की नसीहत दी है। इस बात को अच्छे से समझाने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

सड़क पर स्टंट करना खतरनाक हो सकता है- India TV Hindi
सड़क पर स्टंट करना खतरनाक हो सकता है Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली की जनता की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है। इसके साथ ही यह देखना भी उनकी जिम्मेदारी है कि लोग सभी नियमों का पालन करें। इन्हीं नियमों में से कुछ नियम ट्रैफिक से भी संबंधित हैं जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। मगर कुछ लोग कुल बनने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हैं। सड़क पर स्टंट करना हर तरह से खतरनाक है क्योंकि इससे एक्सीडेंट होने की संभावना बढ़ जाते हैं। ऐसे ही लोगों को जागरूक करने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

पुलिस ने वीडियो किया शेयर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों को जागरूक करने के लिए है। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स अपनी बाइक से Wheelie मार रहा है। जिन लोगों Wheelie के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि बाइक के अगले पहिए को कुछ क्षण के लिए हवा में उठाकर चलाया जाता है तो उसे Wheelie कहते हैं। वीडियो में आगे नजर आता है कि शख्स का कंट्रोल बिगड़ जाता है और सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूर तक जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर दिल्ली पुलिस ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'स्टंटबाजी आपके Oho को Ohfo में तब्दील न करदे। सड़क पर स्टंट न करें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 21 तोपो की सलामी है उसको जो दिल्ली पुलिस के मीम बनाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये दिल्ली पुलिस नहीं मीम हैंडल है।

ये भी पढ़ें-

Video: जालिम परीक्षा के खत्म होते ही खुशी का नहीं रहा ठिकाना, डांस करते हुए बच्ची ने घर में मारी एंट्री

देख तेरे Maggi की क्या हालत हो गई इंसान! ठेली पर खुले नूडल्स बेचते शख्स का Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।