1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कमाल है! ड्राइविंग सीट पर बैठे बिना गाड़ी चलाता दिखा शख्स, Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

कमाल है! ड्राइविंग सीट पर बैठे बिना गाड़ी चलाता दिखा शख्स, Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 15, 2023 04:32 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 04:32 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो आपका सिर घूमा सकता है। दरअसल एक बंदा अपनी गाड़ी चलाते हुए नजर आता है लेकिन वह ड्राइविंग सीट पर नहीं बल्कि बगल वाली सीट पर बैठा हुआ है।

Viral- India TV Hindi
पैरों से गाड़ी चलाता दिखा शख्स Image Source : SCREEN GRAB

हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखने के बाद लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं तो वहीं कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देता है। लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर देखा है जो आपको हैरान भी कर दे और आपको हंसने पर भी मजबूर कर दे। ऐसा कॉम्बिनेशन बहुत कम ही देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ऐसा ही एक रेयर कॉम्बिनेशन है।

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक गाड़ी चलती हुई नजर आ रही होगी। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स जब अपने कैमरे के साथ ड्राइवर के पास पहुंचता है तो वह भी हैरान हो जाता है। क्योंकि गाड़ी चलाने वाला शख्स ड्राइविंग सीट पर नहीं उसकी बगल वाली सीट पर बैठकर अपने पैरों से स्टेयरिंग को हैंडल करता हुआ नजर आता है। वीडियो बनाने वाला बंदा ड्राइवर से पूछता है कि गाड़ी खराब है या ऐसे ही चलती है। उसने आगे बोला जिंदगी में पहली बार ऐसी गाड़ी देखी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों का कैसा रहा रिएक्शन

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर गगन नाम के शख्स ने @1no_aalsi_ अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 95 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे भैया हम लोग अलाहबादी हैं, यह तो कुछ भी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- Mentos Zindgi। एक और यूजर ने लिखा- वो ड्राइविंग स्कूल वाली गाड़ी होगा, दोनों तरफ ब्रेक और क्लच वाली। हालांकि इस तरह गाड़ी चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए हमारा आपसे अनुरोध है कृपया इस स्टंट को आप ट्राई मत कीजिए।

ये भी पढ़ें-

Delhi Police Tweet: सिग्नेचर ब्रिज पर शख्स ने स्टंट कर साइकिल सवार को किया था घायल, अब दिल्ली पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Viral video: आजादी के दिनों से जल रही है ये भट्टी, सोशल मीडिया पर दुकानदार ने किया ये दावा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।