1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ब्लड प्रेशर की मशीन को लेकर शख्स ने बनाया Video, लोगों ने वीडियो देख कर दिया ट्रोल

ब्लड प्रेशर की मशीन को लेकर शख्स ने बनाया Video, लोगों ने वीडियो देख कर दिया ट्रोल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 24, 2025 07:54 am IST,  Updated : Mar 24, 2025 07:54 am IST

एक शख्स ने ब्लड प्रेशर की मशीन का वीडियो बनाते हुए यह बताया कि अब मशीनों पर भी भरोसा नहीं कर सकते हैं। वहीं जब लोगों ने वीडियो देखा तो उसके पीछे का साइंस बताया तो कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज तो बहुत ही कॉमन हो गया है। आप भी दिन एक-दो बार माइंड फ्रेश करने के लिए सोशल मीडिया की गलियों में घूमने पहुंच ही जाते होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो इंसान ने पहले नहीं देखा होता है या फिर उसे देखने के बाद हैरानी होती है। इसके अलावा मनोरंजन और जुगाड़ के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप सभी ने ब्लड प्रेशर नापने वाली मशीन तो देखी ही होगी। पहले मैनुअल मशीन आती थी और अब इलेक्ट्रिक मशीन भी आती है। वायरल हो रहा वीडियो इलेक्ट्रिक ब्लड प्रेशर मशीन का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदे ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर मशीन को फिट कर दिया है और मशीन में उस बोतल की रीडिंग होते हुए नजर आ रही है। इसी को रिकॉर्ड करके शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उसे रिप्लाई भी दिया है मगर उससे पहले आप एक बार वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ashishvyas__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या आप भी इन पर भरोसा करते हैं?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी गलत नहीं है, वाटर प्रेशर मेजर कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- तुम मूर्ख हो। तीसरे यूजर ने लिखा- असल में वो मशीन प्रेशर मापती है। चौथे यूजर ने लिखा- अरे मंदबुद्धि, स्कूल नहीं गए। पांचवें यूजर ने लिखा- बोतल भी प्रेशर लगाती है जैसे ब्लड प्रेशर लगाता है, मशीन उसी को मेजर कर रही है, पढ़ ले भाई थोड़ा सा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसको वापस से पहली कक्षा में भेजो और मुर्गा बनाओ।

ये भी पढ़ें-

'बेटा होने का असली फर्ज निभाया है भाई ने', वायरल Video देख आपका भी दिल हो जाएगा खुश

कार की बोनट पर सोते कुत्ते को देख बंदे ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।