1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो रील का बुखार, चलती ट्रेन से लटकते हुए महिला ने बनवाया Video, हुआ वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

ये देखो रील का बुखार, चलती ट्रेन से लटकते हुए महिला ने बनवाया Video, हुआ वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 13, 2026 12:43 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 12:43 pm IST

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जिसमें कोई न कोई चलती ट्रेन में स्टंट करते हुए दिख जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है रील के चक्कर में एक महिला अपनी जिंदगी को खतरे में डालती नजर आई।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

आज के समय में ऐसे बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करते हैं। रील बनाने में लोगों को मजा आता है तो वो ऐसा करते हैं। कई सारे ऐसे लोग हैं जो रील के चक्कर में ही आज बहुत फेमस हैं और यही कारण है कि बहुत सारे लोग रील बनाते हैं क्योंकि वो भी फेमस होना चाहते हैं लेकिन दिक्कत इस बात ही कि रील बनाने और फेमस होने के चक्कर के में कई बार लोग अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे और अगर नहीं देखा है तो फिर अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रह हैं उसमें नजर आता है कि एक महिला चलते ट्रेन में स्टंट कर रही है। ट्रेन अच्छी-खासी रफ्तार पर चल रही है और इसी दौरान वो महिला दरवाजे से लटकी हुई है और एक खिड़की से कैमरे को बाहर निकालकर कोई उसका वीडियो बना रहा है। महिला जिस हिसाब से दरवाजे से लटकी हुई है, अगर किसी तरह से भी उसका बैलेंस बिगड़ तो फिर वो नीचे गिर ही जाएगी और ऐसे में उसकी जान भी जा सकती है मगर रील के आगे लोगों को अपनी जान की भी चिंता नहीं है और इस तरह से लोग रील बना रहे हैं जो नहीं होना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे लोगों के साथ जब कोई हादसा होता है तो ये लोग सरकार को दोष देते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ट्रेन पर रील बनाना जरूरी है। दूसरे यूजर ने लिखा- पहले पुरुष थे, अब महिलाएं भी। तीसरे यूजर ने लिखा- रीलबाज है। चौथे यूजर ने लिखा- सोशल मीडिया ने इस देश में बेवकूफों का पूल बना दिया है। एक और यूजर ने लिखा- देहात में जब से इंटरनेट पहुंचा है, तब से इंटरनेट घिना दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऑफिस में फिल्मी गाने पर डांस करती महिला का Video हो रहा जमकर वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।