1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला की मर्सिडीज से दूसरी कार में हुआ डैमेज, उसके बाद जो हुआ आप खुद देख लीजिए

महिला की मर्सिडीज से दूसरी कार में हुआ डैमेज, उसके बाद जो हुआ आप खुद देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 07, 2025 01:17 pm IST,  Updated : Mar 07, 2025 01:17 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया। वीडियो में नजर आ रहा है कि मर्सिडीज के कारण पीछे से आ रही दूसरी कार में काफी डैमेज हो गया। इसके बाद जो हुआ उसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में सोशल मीडिया पर लोगों का एक्टिव रहना बहुत कॉमन हो गया। हर कोई सोशल मीडिया पर है। लोग अपनी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा भी करते हैं। इसके अलावा लोग मनोरंजन के लिए भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर होंगे और दिन में एक या दो बार दो सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते ही होंगे। आपने देखा होगा कि कई वीडियो ऐसे होते हैं जिसमें नजर आता है कि लड़कियों से कहीं न कहीं एक्सीडेंट हो जाता है। कुछ अपनी गलती नहीं मानती हैं और लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। मगर अभी जो वीडियो नजर आया, वैसा शायद नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक मर्सिडीज कार खड़ी है और उसमें पीछे से एक कार टकरा गई है। कार टकराने के कारण उसमें डैमेज आ गया है। वीडियो में आगे नजर आता है कि जिस महिला की मर्सिडीज है, वो दूसरे शख्स के नुकसान के लिए परेशान है। वो कहती है,'पेमेंट कर देंगे, आप टेंशन मत लो। आप साइड में आ जाओ, नीचे आ जाओ।' इसके बाद वो महिला अपने पति से बात करते हुए कहती है, 'उनकी गाड़ी पे लग गई है काफी।' इस दौरान महिला की आवाज को सुनकर लगता है कि वो वाकई काफी परेशान हैं। अब यह वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई मगर इसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रही हैं क्योंकि उन्होंने अपनी गलती को मानते हुए सामने वाले को पैसे देने का भरोसा दिलाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @raaahulpandey नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में लिखा है, 'ये ग्रेट ड्राइवर नहीं है मगर ग्रेट वुमन हैं।' वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए ये मर्सिडीज चला रही हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेचारी कितनी दुखी हो रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- Queen है ये। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी मैच्योर है। चौथे यूजर ने लिखा- हां ये क्वीन है।

ये भी पढ़ें-

सरदार जी का दिल तो बच्चा बन गया, Video देख आपको भी अपने बचपन की आ जाएगी याद

मजाक करने गया लेकिन खुद ही मजाक बन गया, Video देख आपको भी आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।