1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ब्लू टिक हटने के बाद सबसे दमदार मीम आया सामने, सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल

ब्लू टिक हटने के बाद सबसे दमदार मीम आया सामने, सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Apr 21, 2023 02:48 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 02:48 pm IST

इस पर कई मीम्स भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक मीम लोगों के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल दीपक कलाल मीम्स- India TV Hindi
वायरल दीपक कलाल मीम्स Image Source : TWITTER/@PULKIT5DX

आज ट्विटर से ब्लू टिक हटने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बवाल मच गया है। जिनके ब्लू टिक गायब हो गए हैं, वे अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। वहीं इस पर कई मीम्स भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक मीम लोगों के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप जोर-जोर से हंसने वाले हैं। आपको बता दें कि ये मीम एलन मस्क पर बनाया गया है।

फेस ऐप की मदद से कर दिया कमाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो मीम्स में आप देख सकते हैं कि दीपक कलाल के चेहरे को एक ऐप की मदद से सुपरइंपोज किया गया है। अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो लगेगा कि ये एलन मस्क हैं लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें आप दीपक कलाल की आवाज सुन सकते हैं। दीपक कलाल की आवाज और उनके चेहरे पर एलन मस्क को सेट करना अपने आप में एक शानदार मीम की तरह है। उम्मीद है आप इस मीम को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो पर लोगों के आ रहे हैं रिएक्शन
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि सेलेब के अकाउंट से ब्लू टिक हटाने के बाद एलन मस्क। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 1500 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को किसने एडिट किया है। वाकई बढ़िया एडिटिंग। एक यूजर ने लिखा कि क्या बात है एलन मस्क आज दीपक कलाल बनकर दिखाई दे रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।