1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अक्षय खन्ना के वायरल डांस पर दनादन बन रहे Memes, दिल्ली पुलिस भी मैदान में; यूजर्स बोले- 'जीतू को रहमान डकैत...'

अक्षय खन्ना के वायरल डांस पर दनादन बन रहे Memes, दिल्ली पुलिस भी मैदान में; यूजर्स बोले- 'जीतू को रहमान डकैत...'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Dec 11, 2025 11:17 am IST,  Updated : Dec 11, 2025 11:17 am IST

Akshaye Khanna Dhurandhar Dance: सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना के डांस को काफी पसंद किया जा रहा है। इस लगातार मीम्स भी बन रहे हैं और इस डांस वीडियो के माध्यम से दिल्ली पुलिस ने भी खास संदेश दिया है।

अक्षय खन्ना का वायरल...- India TV Hindi
अक्षय खन्ना का वायरल डांस। Image Source : INSTAGRAM

Akshaye Khanna Dhurandhar Dance: फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स के सिर पर अक्षय खन्ना के डांस का क्रेज चढ़ा हुआ है। मूवी में रहमान डकैत के खतरनाक किरदार की बदौलत उनके किलर लुक्स से लेकर खतरनाक डायलॉग तक सब कुछ काफी पसंद किया जा रहा है। इस किरदार के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लगातार नए मीम्स बनते जा रहे हैं और लोग इन पर जमकर रील्स बना रहे हैं। हाल ही में मीम्स की बहती गंगा ​में दिल्ली पुलिस ने भी हाथ धो लिए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो के माध्यम से खास संदेश देने की कोशिश की है। 

'जीतू को रहमान डकैत बनने पर मजबूर किया'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @nishad_OG नामक हैंडल से एक मीम शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा है, 'वीडियोकॉन के जीतू को उसके पिता ने रहमान डकैत बनने के लिए मजबूर किया। यह वो कहानी है जिसे हम सब जानते हैं, लेकिन स्वीकार नहीं करना चाहते।' साथ में दिया गया वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। 

इसमें मशहूर कॉमेडी फिल्म हंगामा का एक क्लिप दिखाया गया है, जिसमें अक्षय खन्ना ने जीतू का किरदार निभाया था। इस सीन में उनका किरदार अपने पिता से पैसों के लिए बहस करता नजर आता है। जब पिता पैसे देने से इन्कार कर देते हैं तो जीतू नाटकीय अंदाज में घर छोड़ने की धमकी देता है और बस इसी सीन को लेकर मीम बनाने वालों ने इसे रहमान डकैत के किरदार से जोड़ दिया। 

फिल्म नो प्रॉब्लम का सीन 

एक्स पर एक और मीम @anujrocks44 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें अक्षय खन्ना की 2010 में आई फिल्म 'नो प्रॉब्लम' का एक मजेदार दृश्य दिखाया गया है, जिसमें अक्षय खन्ना संजय दत्त के साथ नजर आए थे। विडंबना यह है कि अब ये दोनों अभिनेता फिल्म 'धुरंधर' में एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी के रूप में आमने-सामने हैं। इसे पोस्ट करने वाले यूजर ने एक मजेदार कैप्शन जोड़ा जिसने तुरंत सबका ध्यान खींचा— 'पैरलल वर्ल्ड में रहमान डकैत और चौधरी असलम खान।' 

एक व्यक्ति ने अक्षय की पहली फिल्म 'हिमालय पुत्र' के गाने 'आई एम अ बैचलर' का एक क्लिप पोस्ट करके इस मजे को और बढ़ा दिया। पोस्ट के साथ एक मज़ेदार नोट में यूजर ने लिखा, 'पैरलल वर्ल्ड में रहमान डकैत उर्फ ​​अक्षय खन्ना।'

दिल्ली पुलिस भी मैदान में

दिल्ली पुलिस द्वारा इस दृश्य के माध्यम से एक संदेश देने की कोशिश की गई है। पोस्ट में लिखा है, 'नशे में होने पर आप खुद को ऐसा समझते हैं।' अगले दृश्य में अक्षय खन्ना घुटनों के बल ज़मीन पर लोटते हुए, पसीने से तरबतर नजर आते हैं। इस दृश्य का जिक्र करते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा, 'लेकिन असल में आपका अंजाम यही होता है।' 

वीडियो के अंत में नशे को ना कहने का सशक्त संदेश दिया गया। इसमें लिखा था, 'अपने जीवन पर से नियंत्रण न खोएं, क्योंकि नशा केवल एक भ्रम है।' वहीं, कैप्शन में कहा गया 'नशे का नशा भले ही वास्तविक लगे, लेकिन यह एक भ्रम है। पल भर के भ्रम के लिए अपनी सच्चाई का सौदा न करें।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
इंटरनेट पर छा गया अक्षय खन्ना का वायरल एंट्री डांस, 'धुरंधरों' ने बनाए एक से एक मजेदार Memes; क्रिएटिविटी देख हंसी नहीं रुकेगी 

असली 'रहमान डकैत' का Video आते ही हुआ वायरल! डांस और कदकाठी देख हैरान हो जाएंगे आप; जानें सच्चाई
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।