1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना पैराशूट के शख्स ने प्लेन से लगा दी छलांग, फिर जो हुआ...देखें ये Daring video

बिना पैराशूट के शख्स ने प्लेन से लगा दी छलांग, फिर जो हुआ...देखें ये Daring video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 18, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Feb 18, 2024 02:44 pm IST

आसमान से बिना पैराशूट के नीचे कूदना यमराज को बुलावा देने जैसा है। लेकिन एक शख्स कुछ ऐसा ही पागलपन करते हुए नजर आया जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिना पैराशूट के प्लेन से शख्स कूद गया। - India TV Hindi
बिना पैराशूट के प्लेन से शख्स कूद गया। Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने एनर्जी ड्रिंक्स के कई विज्ञापन देखे होंगे। जिसमें यह दावा करते हुए दिखाया जाता है कि अगर आपने ये ड्रिंक पी ली तो आपको किसी भी चीज से डरने की जरूरत नहीं है। आपके अंदर इतनी उर्जा आ जाएगी कि आप मौत को भी मात दे सकते हैं। इन विज्ञापनों को बड़े-बड़े सेलिब्रिटिज़ से शूट करवाया जाता है। जिसमें सेलिब्रिटी को खतरनाक स्टंट करते देखा जा सकता है। वे ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं जिन्हें देख आंखों पर यकीन नहीं होता और लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसे खतरनाक स्टंट्स कैसे किये जाते होंगे? लेकिन इन सेलेब्स की सुरक्षा के लिए वहां कई तरह की टीम मौजूद होती हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक खतरों के खिलाड़ी से मिलवाने जा रहे हैं जो कैमरे के सामने जानलेवा स्टंट करते हुए दिख रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है।

लाल बॉक्सर में शख्स ने लगाई प्लेन से छलांग छलांग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जांबाज शख्स आसमान में उड़ रहे प्लेन से बिना पैराशूट के ही छलांग लगा देता है। शख्स ने किसी भी तरह का कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किया है। वह सिर्फ एक लाल बॉक्सर और एक चश्मा पहने हुए है। वह बिना किसी पैराशूट के ही प्लेन से छलांग लगा देता है। शख्स कूदने के बाद आसमान में स्काइडाइविंग के खतरनाक स्टंट कर के दिखा रहा है। इस शख्स के साथ दो लोग और दिखाई दे रहे हैं। जो हवा में पैराशूट पहनकर तैर रहे हैं। इन्होंने शख्स को बीच हवा में संभाला और उसे पकड़कर जमीन पर लैंडिंग की। अगर इसमें जरा सी भी चूक हो जाती तो शख्स सीधे नीचे गिर जाता और उसकी मौत हो जाती।  

ये है वीडियो की सच्चाई

वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, ये शख्स अमेरिका के स्टंट परफ़ॉर्मर ट्रेविस हैं। ट्रेविस ने 2008 में ये स्टंट कर के दिखाया था। जिसका वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस स्टंट को एनर्जी ड्रिंक रेड बुल ने स्पॉन्सर किया था। ट्रेविस ने बिना किसी सेफ्टी के हवा में पहले से मौजूद सिर्फ उन दो लोगों के भरोसे छलांग लगाई थी। उन्होंने इस स्टंट को परफॉर्म करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी।

ये भी पढ़ें:

43.5 लाख का पैकेज फिर भी खुश नहीं, शख्स ने कंपनी से पूछा फ्री में अच्छा खाना मिलेगा या नहीं

Video: बाघ ने जंगली भैंसे पर किया हमला, मौत से जूझ रहे साथी को बचाने के लिए फरिश्ता बनकर आया दूसरा भैंसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।