सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है और यहां पर तमाम अनोखी चीजें बारी-बारी देखने को मिलती रहती हैं। दुनिया के तमाम देशों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उनमें से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी तमाम वायरल पोस्ट आते ही होंगे। उन्हें देखने के बाद आप उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। उसे देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।
Related Stories
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
आपने अब तक कई बार देखा होगा कि लोगों ने अपनी कार पर अपने पद का एक बोर्ड लगवाते हैं। कोई IAS है तो उसका लगवाता है, कोई आर्मी में है तो वो उसका लगवाता है, कोई विधायक तो कोई कुछ और लिखवाता है। लेकिन सोचिए कि अगर कोई इनमें से किसी पद पर न हो या फिर न रहा हो तो वो क्या लिखवाएगा। ऐसा ही शायद एक बंदे के साथ हुआ होगा तो उसने अपने स्कूल के समय की उपलब्धि को कार पर लिखवा दिया। वायरल फोटो में कार पर लगे बोर्ड में 'भूतपूर्व कक्षानायक' लिखा हुआ है। उसे बोर्ड के जरिए बताया कि वो अपने समय में क्लास का मोनिटर रह चुका है। अब इसकी फोटो वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1 लाख 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और कई लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- फिर तो मैं 9 साल लगातार रहा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे ये तो मैं ही हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरा मोनिटर समाज डरा हुआ है। चौथे यूजर ने लिखा- इस पद पर मैं भी रह चुका हूं। पांचवें यूजर ने लिखा- पर मैंने इस पद पर विराजमान होने से मना कर दिया था, अब अफसोस होगा।
ये भी पढ़ें-
पुलिस ने बिल्कुल सही समय पर एंट्री मारी है, वायरल Video देख आप भी कहेंगे यही बात
ऐसी जगह फोटोशूट करवाओगे तो ऐसा ही कुछ होगा, वायरल Video देख नहीं रुकेगी हंसी