1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चढ़ने ही वाला था चाची के फोटो पर हार, लेकिन किस्मत दे गई साथ, भयानक हादसे से बाल-बाल बची जान

चढ़ने ही वाला था चाची के फोटो पर हार, लेकिन किस्मत दे गई साथ, भयानक हादसे से बाल-बाल बची जान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 27, 2025 11:17 am IST,  Updated : Jul 27, 2025 11:17 am IST

चाची जी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं, शेयर कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

महिला की किस्मत अच्छी थी जो जान बच गई- India TV Hindi
महिला की किस्मत अच्छी थी जो जान बच गई Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएं और दिल धक-धक करने लगे। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को जिंदगी और मौत के बीच की महीन रेखा को पार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो इतना खतरनाक है कि शायद इसे देखने के बाद उस बुजुर्ग महिला को अपनी किस्मत के प्रति शुक्रगुजार होना चाहिए। वीडियो में एक संकरी गली, बारिश का भरा पानी, जर्जर दीवार और फिर अचानक हुए हादसे ने हर किसी की सांसें थाम दीं।

बारिश, जर्जर दीवार और चमत्कार

वीडियो में एक तंग गली का नजारा है, जहां एक तरफ घरों की कतार है और दूसरी तरफ एक पुरानी, जर्जर दीवार खड़ी है। बारिश ने गली को कीचड़ और पानी के गड्ढों में तब्दील कर दिया है। माहौल ऐसा कि खतरे की घंटी पहले से ही बज रही हो। इसी गली में चाची जी, छाता थामे, सावधानी से पानी में कदम रखती नजर आती हैं। वो अपने घर के दरवाजे की ओर बढ़ रही हैं। जैसे ही वो घर के भीतर कदम रखती हैं, ठीक उसी पल पीछे की पूरी दीवार धड़ाम से भरभराकर गिर पड़ती है। मलबा, पानी की छींटें और धूल का गुबार गली में चारों ओर फैल जाता है। सोचिए, अगर चाची जी बस एक सेकंड और लेट हो जातीं, तो वो इस मलबे के नीचे दब सकती थीं। लेकिन, मानो ऊपरवाले ने उनकी रक्षा के लिए फरिश्ता भेज दिया हो। चाची जी बाल-बाल बच गईं, और ये मंजर कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

चाची की किस्मत को सलाम

इस दिल दहला देने वाले वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग चाची जी की किस्मत की दाद दे रहे हैं और भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जिंदगी का क्या भरोसा, एक पल में सब कुछ बदल सकता है!" दूसरे ने मजेदार अंदाज में कहा, "चाची जी ने तो मौत को टक से छूकर वापसी कर ली!" एक और यूजर ने लिखा, "ये तो किस्मत का कमाल है, वरना कौन बचता भला!" लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हैं और चाची जी की सलामती की दुआएं भी मांग रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

अजगर के साथ ले रहा था सेल्फी, सांप ने तुरंत ही दे दिया Love Bite

मां की गोद में सोए नन्हे गजराज, Video देख दिल को मिलेगा एक अलग ही सुकून

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।