1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बर्थडे के मौके पर दादी पहली बार हवाई जहाज में चढ़ीं, क्रू ने दिया ऐसा सरप्राइज कि खिला चेहरा, VIDEO वायरल

बर्थडे के मौके पर दादी पहली बार हवाई जहाज में चढ़ीं, क्रू ने दिया ऐसा सरप्राइज कि खिला चेहरा, VIDEO वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 26, 2026 08:32 am IST,  Updated : Jan 26, 2026 08:32 am IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक दादी अपने जन्मदिन के मौके पर पहली बार फ्लाइट में बैठती हैं। इस दौरान क्रू मेंबर्स उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं।

grandmother first flight- India TV Hindi
बर्थडे के मौके पर पहली बार फ्लाइट में बैठीं दादी, क्रू ने दिया स्पेशल ट्रीटमेंट Image Source : PRACTICAL_YASH/INSTAGRAM

कहते हैं कि जिंदगी छोटी-छोटी खुशियों को जीने का नाम है। कुछ ऐसा ही नजारा इंडिगो की एक फ्लाइट के अंदर देखने को मिला। फ्लाइट में एक शख्स अपनी दादी को लेकर पहुंचा था। शख्स की दादी का जन्मदिन था और वह पहली बार किसी फ्लाइट में चढ़ी थीं। दादी के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि जन्मदिन के मौके पर हवाई जहाज में चढ़कर उन्हें बहुत अच्छा लगा।

लेकिन दादी के चेहरे की मुस्कान में इंडिगो की क्रू मेंबर्स ने और चार चांद लगा दिए। क्रू मेंबर्स ने न केवल दादी को स्पेशल फील करवाया बल्कि एक हैंड रिटेन नोट भी दिया। इसे देखकर दादी खुश हो गई। प्रैक्टिकल यश नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने इस पूरे वाकये का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और दिल वाला इमोजी भेज रहे हैं।

यश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बताई पूरी बात

यश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके बताया, "मेरी दादी की पहली उड़ान मेरे लिए हमेशा के लिए सबसे गौरवपूर्ण क्षण था। उन्हें बच्चों जैसी उत्सुकता से बादलों को निहारते हुए देखना, मेरे भीतर के उस हिस्से को सुकून दे गया जिसकी मुझे जरूरत थी, यह बात मुझे पता भी नहीं थी। इंडिगो के क्रू के दयालु स्वभाव के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सुहानी के प्यारे सरप्राइज़ नोट से लेकर कैप्टन द्वारा कॉकपिट में हमारा स्वागत करने तक, आपने यात्रा के एक दिन को उत्सव में बदल दिया।"

फ्लाइट में सुहानी नाम की क्रू मेंबर ने ही दादी और उनके साथ मौजूद शख्स को वेलकम नोट दिया, जिसे देखकर दोनों खुश हो गए। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो रहे हैं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स में मजाक भी किया। एक यूजर ने क्रू मेंबर्स के लिए लिखा कि "यही ससुराल में करतीं तो दादी जमीन नाम कर देतीं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।