1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होटल में हुआ ऐसा कांड कि गुस्से पर काबू नहीं कर पाया युवक, गेट तोड़ घुसा दी कार, देखें वीडियो

होटल में हुआ ऐसा कांड कि गुस्से पर काबू नहीं कर पाया युवक, गेट तोड़ घुसा दी कार, देखें वीडियो

 Published : Jan 12, 2023 08:55 am IST,  Updated : Jan 12, 2023 09:02 am IST

सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक की हरकत देख हर कोई हैरान है।

shanghai hotel viral video- India TV Hindi
shanghai hotel viral video Image Source : TWITTER

कोरोना से चीन के हालात खराब हो गए हैं। इसी बीच चीन के शंघाई शहर से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक की हरकत देख हर कोई हैरान है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स युवक के बारे में खूब लिख रहे हैं।

होटल की गेट तोड़ अंदर घुसा दी कार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सफेद रंग की कार नजर आ रही है। आगे वीडियो में आप देखेंगे कि कार एक होटल के गेट के बाहर खड़ी है। कुछ देर बाद हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिलता है। आप वीडियो में आगे देख सकते हैं कि कार जोर से टक्कर मारने के बाद गेट तोड़ती हुई दिखाई देती है। इसके बाद कार की एंट्री होटल के लॉन में हो जाती है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक लॉन के भीतर ही ड्राइव करना शुरू कर देता है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि चमचमाती कार पल भर में क्षतिग्रस्त हो जाती है। कार के आगे का हिस्सा टूट जाता है। वहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि कार में बैठे एक युवक से एक शख्स की बहस हो रही है। वहां मौजूद लोग गाड़ी से बाहर निकलने के लिए बोलते नजर आ रहे हैं। 

आखिर युवक ने क्यों किया?
मिली जानकारी के मुताबिक कार में बैठा युवक इसी होटल में ठहरा हुआ था। होटल में रहने के दौरान उसका लैपटॉप कमरे से गायब हो गया। इसकी जानकारी होटल स्टॉप को दी लेकिन स्टॉप से ​​कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद युवक अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाया। युवक ने गुस्से में आकर अपनी कार होटल में घुसा दी। जानकारी के मुताबिक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।