1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लिनिक में चोरी के लिए घुसे हथियारों से लैस गुंडे, इलाज करा रहे मरीज ने गुंडों को चटाई धूल, देखें ये Video

क्लिनिक में चोरी के लिए घुसे हथियारों से लैस गुंडे, इलाज करा रहे मरीज ने गुंडों को चटाई धूल, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 15, 2023 08:00 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 08:00 pm IST

एक डेंटल क्लिनिक में कुछ हथियारबंद चोर घुस आते है और वहां पर मौजूद सभी लोगों को डराने धमकाने लगते हैं। लेकिन वहीं मौजूद एक मरीज उनसे भिड़ जाता है।

चोरों से अकेले ही भिड़ गया मरीज।- India TV Hindi
चोरों से अकेले ही भिड़ गया मरीज। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक डेंटल क्लीनिक के अंदर कुछ गुंडे हथियार से लैस होकर वहां सेंध मारने के लिए घुस जाते हैं। इसी दौरान क्लीनिक में ही इलाज करा रहे एक ऑफ ड्यूटी पुलिस वाले ने गुंड़ों से लड़कर सभी की जान बचा ली। ऐसी कोई भी अनहोनी नहीं हुई जो एक लूट के दौरान होती है। पुलिस वाला किसी हीरो से कम नहीं है। यह मामला ब्राजील का बताया जा रहा है। 

फिल्मी हीरो की तरह मरीज ने सबकी कर दी ऐसी की तैसी

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ हथियारबंद डकैत एक डेंटल क्लिनिक में घुस आते हैं और एक ऐसे कमरे में आ जाते हैं जहां महिला डॉक्टर एक मरीज का इलाज कर रही होती है। गुंडे डॉक्टर और मरीज को भगाने लगते हैं। सभी लोग डरे सहमें हुए नजर आते हैं। तभी वहां इलाज करा रहे पुलिस वाले ने चोरों को ऐसा सबक सिखाया कि अब वह ऐसी गलती कभी दोबारा नहीं करेंगे। पुलिस वाला ऑफ ड्यूटी होता है लेकिन वह अकेले ही सभी गुंडों से लड़ जाता है। इस घटना का वीडियो क्लीनिक में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाती है। CCTV का फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस वाले को यूजर्स ने सुपरहीरो बताया

इस वीडियो को ट्विटर पर @TheFigen_ नाम की यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पुलिस वाले की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। कई लोग पुलिस वाले की तुलना सुपरहीरो से कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने दूसरों की जान बचाने के लिए पुलिस वाले की ट्रेनिंग और स्किल की खूब तारीफ की। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.2 मिलियन व्यूज मिल गए हैं और 20 हजार लाइक मिल चुके हैं। 

ये भी पढ़ें:

जानवरों की खाल उधेड़ने वाली को देख मर्द भरते हैं आहें, कसाई की मासूमियत पर फिदा हुए लोग

इन 9 देशों में पुरुषों से अधिक हैं महिलाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।