1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जानवरों की खाल उधेड़ने वाली को देख मर्द भरते हैं आहें, कसाई की मासूमियत पर फिदा हुए लोग

जानवरों की खाल उधेड़ने वाली को देख मर्द भरते हैं आहें, कसाई की मासूमियत पर फिदा हुए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 15, 2023 04:44 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 04:44 pm IST

आज तक आपने कसाई किसी निर्दयी और मोटे-ताज़े आदमी को ही देखा होगा लेकिन चीन की इस लड़की जो कसाई का काम करती है उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।

हुइरान- India TV Hindi
हुइरान Image Source : SOCIAL MEDIA

एक लड़की के लोग इतने दिवाने हैं कि वह उसे देखे बिना रह नहीं पाते। लोग सोशल मीडिया पर उसे फॉलो करते हैं ताकी वह उसे रोज देख सकें। इस लड़की का नाम हुइरान है और वह चीन के झिंजियांग में रहती हैं। हुइरान पेशे से एक कसाई हैं और उनका परिवार भेड़ पालन का काम करता है। वह भेड़ों को चराने जाती है। वह आठ मिनट में एक भेड़ को मारकर उसकी खाल निकाल लेती है। 21 वर्षीय हुइरान के फैंस उन्हें  "कोमल रेगिस्तानी कसाई" के नाम से भी बुलाते हैं।

अपनी रोज की जिंदगी को वीडियो के जरिए दिखाती है लड़की

हुइरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टिकटॉक पर 10 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। यहां पर वह अपने फॉलोअर्स के लिए अपने चरवाहा जीवन वाले वीडियो को शेयर करती हैं। 2018 में, हुइरान पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में पली-बढ़ी थी, वहां से वह झिंजियांग चली गई, जहां उनका परिवार भेड़ पालन व्यवसाय का मालिक है। हुइरान चरवाहों के परिवारों के साथ रहती हैं और 600 भेड़ों की देखभाल करती हैं। यहीं उनका रोज का काम है। चरवाहों का जीवन कैसा होता है यहीं दिखाने के लिए उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया। 

600 भेड़ों की देखभाल करती है ये लड़की।
Image Source : SOCIAL MEDIA600 भेड़ों की देखभाल करती है ये लड़की।

अपने रोज की जिंदगी का वीडियो डालते रहती हैं हुइरान।
Image Source : SOCIAL MEDIAअपने रोज की जिंदगी का वीडियो डालते रहती हैं हुइरान।

फैंस ने "जेंटल डेजर्ट कसाई" नाम रखा

पिछले साल नवंबर में, Huiran ने TikTok पर “The Sheep of Grey Wolf” यूजरनेम से एक अकाउंट बनाया था। फरवरी 2023 तक लोगों का ध्यान उनके अकाउंट पर नहीं गया लेकिन जब उसने आठ मिनट के भीतर एक भेड़ को मारने और उसकी खाल उतारने की एक क्लिप पोस्ट की तब इस पोस्ट पर उन्हें 10,000 से अधिक लाइक्स और लाखओं व्यूज मिले। इसके बाद लोग इस लड़की से इतना प्रभावित हुए कि उसका नाम "जेंटल डेजर्ट कसाई" रख दिया। 

8 मिनट के अंदर एक भेड़ को मारकर उसकी मीट बना देती हैं हुइरान।
Image Source : SOCIAL MEDIA8 मिनट के अंदर एक भेड़ को मारकर उसकी मीट बना देती हैं हुइरान।

सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रहे फॉलोअर्स

हुइरान को उम्मीद है कि लोगों को एहसास होगा कि भेड़ों को मारने के अलावा और भी बहुत कुछ है और वह सिर्फ क्रूर कसाई नहीं है, वह दिल से खुद को एक छोटी बच्ची मानती है। हुइरान के पहले वीडियो की सफलता के बाद उनके टिकटॉक अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खबर लिखे जाने तक टिकटॉक पर उसके 10 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे और उसने 422 वीडियो पोस्ट किए थे। चीनी वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म haokan.com पर हुईरन के जीवन के बारे में एक समाचार रिपोर्ट को 26,000 बार देखा गया, कई लोगों ने कहा कि वे उसके सरल लेकिन आनंदमय जीवन से प्रभावित हुए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- "वह बहुत प्यारी और तुरंत ही एक भेड़ को मार गिरा सकती है। क्या मस्त लड़की है!"

ये भी पढ़ें:

इन 9 देशों में पुरुषों से अधिक हैं महिलाएं

मां की लाश से लिपट कर रोता रहा बंदर, युवक ने दफनाया, ये इमोशनल Video देख रो पड़ेंगे आप भी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।