1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच मारपीट, Video वायरल, 5 स्टूडेंट सस्पेंड

एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच मारपीट, Video वायरल, 5 स्टूडेंट सस्पेंड

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 15, 2023 11:53 am IST,  Updated : Apr 15, 2023 12:12 pm IST

एमिटी यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद 5 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है।

छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।- India TV Hindi
छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Image Source : TWITTER

देश में अच्छी रैंकिंग में शामिल एमिटी यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद 5 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। बीते कई दिनों से एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था। लेकिन एक नए वीडियो में जो यूनिवर्सिटी के अंदर क्लास रूम का है जिसमें छात्र मारपीट कर रहे हैं और वहां पर मौजूद महिला टीचर उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। बावजूद इसके छात्र रुकने का नाम नहीं ले रहा है और जमकर मारपीट हो रही है। ये मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

5 छात्रों को सस्पेंड किया गया

पुलिस का कहना है इस मामले में शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के तरफ से आए स्टेटमेंट के मुताबिक 5 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके माता-पिता को भी यूनिवर्सिटी बुलाया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में कुछ छात्र मिलकर एक अकेले छात्र के साथ मारपीट कर रहे हैं। उस समय क्लास में टीचर भी मौजूद है, जो उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रही है, लेकिन छात्र काबू में नहीं आ रहे हैं। जब पीटने वाला भागने का प्रयास करता तो उसके पीछे छात्र भागते हुए दिखाई देते है। यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों ने मारपीट का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है क्लास में सीट पर बैठने को लेकर अंकुश चपराना नाम के छात्र का अन्य छात्रों से विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। नोएडा के थाना 126 प्रभारी का कहना है अंकुश चपराना द्वारा दी गयी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच व आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस मामले को लेकर एमिटी यूनिवर्सिटी ने बताया है कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने 5 स्टूडेंट को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही प्रॉक्टोरियल इंक्वायरी भी शुरू कर दी है। स्टूडेंट के माता-पिता को भी यूनिवर्सिटी बुलाया गया है जिनसे बात की जाएगी।

ये भी पढ़िए:

गमला चोरी के बाद पौधों को सपोर्ट देने वाली लकड़ी की चोरी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को बेरहमी से पीटा, फिर आगे हुई भयंकर लड़ाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।