1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अटल सेतु पर पहला भयानक कार एक्सीडेंट, कई बार पलटी कार का वीडियो वायरल

अटल सेतु पर पहला भयानक कार एक्सीडेंट, कई बार पलटी कार का वीडियो वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 22, 2024 11:57 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 11:57 pm IST

सोशल मीडिया पर अटल सेतु पर हुए कार एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह MTHL पर हुआ पहला हादसा है। इस वायरल क्लिप में एक लाल रंग की गाड़ी अचानक से डिवाइडर से जाकर टकरा जाती है। इस गाड़ी के पीछे मौजूद कार के डेशकैम में यह भयानक दुर्घटना कैद हो गई।

अटल सेतु पर कार पलटी।- India TV Hindi
अटल सेतु पर कार पलटी। Image Source : SOCIAL MEDIA

देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ पर भयानक कार एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग की एक तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो जाती है और देखते ही देखते पुल पर कई बार पलट जाती है। इस घटना का वीडियो पीछे चल रही एक कार में लगे डैश कैम में रिकॉर्ड हो गया। 46 सेकेंड्स के इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर Roads of Mumbai नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- एमटीएचएल पर पहली दुर्घटना! 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा 21 जनवरी का बताया जा रहा है। इंटरनेट पर तेजी से शेयर हो रहे इस क्लिप में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अपना नियंत्रण खो देती है और डिवाइडर से टकरा जाती है। इसके बाद कार कई बार पलट जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार नवी मुंबई के चिरले से मुंबई की ओर जा रहे थी। इसमें दो महिलाएं और तीन बच्चे सवार थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ‘मुंबई रेन्स’ नामक हैंडल से लिखा गया- इस रोड पर 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड लिमिट कभी नहीं होनी चाहिए थी। 70-80 किमी प्रति घंटा रफ्तार ठीक है। दुर्घटना से देर भली। ‘रोड सेफ्टी गाय’ नामक हैंडल से लिखा गया- 100 किमी प्रति घंटे की गति सीमा वाले इस थ्री लेन मार्ग के लिए इस सड़क का बायां हिस्सा खतरनाक रूप से संकरा है। मुझे हैरानी नहीं होगी, अगर हम बाएं ओर खड़े वाहनों के साथ दुर्घटनाएं होती देखें। राहुल बख्शी नामक एक यूजर ने लिखा- हम जल्द ही सी लिंक की स्पीड लिमिट को 100 से घटाकर 80 होते हुए देखेंगे।

‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ (MTHL) पुल का उद्घाटन इसी साल 12 जनवरी को हुआ था। इस पुल का निर्माण मुंबई और नवी मुंबई के बीच के सफर को आसान बनाने के लिए किया गया है। हालांकि लोगों के यहां लापरवाही से गाड़ी चलाने के कई मामले सामने आए हैं। इस पुल पर सुरक्षा के नजरिये से टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर ले जाना प्रतिबंधित है। यहां फोर-व्हीलर और मिनी बस की अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। इसके अलावा पुल पर चढ़ने और उतरने के दौरान वाहन की अधिकतम स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

हिरण को दबोचकर आसमान में उड़ गया बाज, Video देख लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए

ना बाइडेन, ना पुतिन, TikTok पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स इस पाकिस्तानी नेता के

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।