1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हिरण को दबोचकर आसमान में उड़ गया बाज, Video देख लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए

हिरण को दबोचकर आसमान में उड़ गया बाज, Video देख लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 22, 2024 11:36 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 11:36 pm IST

गोल्डन ईगल अपनी शातिर बुद्धि और शिकार करने के लिए अनोखे तकनीकों का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं। आए दिन उनके कई हैरान कर देने वाले वीडियोज सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जिसमें शिकार कर गोल्डन ईगल एक हिरण को आसमान में लेकर उड़ता नजर आ रहा है।

हिरण को लेकर उड़ता बाज- India TV Hindi
हिरण को लेकर उड़ता बाज Image Source : SOCIAL MEDIA

गोल्डन ईगल पक्षी सबसे धारदार तरीके से खासकर पहाड़ी इलाकों में शिकार करने के लिए जाना जाता है। ईगल सुक्ष्म तरीके और पैनी निगाहों के साथ हवा में भी शिकार कर लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे प्रकृति का सबसे शानदार नजारा भी कहा जा सकता है। गोल्डन ईगल के शिकार करने का ऐसा दृश्य शायद आपने नहीं देखा होगा।

गोल्डन ईगल अक्सर पहाड़ों में पाए जाते हैं और वो बेहद ताकतवर होते हैं। वो दूर से शिकार को भांपते हैं और पल भर में उसका काम तमाम कर देते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि गोल्डन ईगल ने हिरण को दबोच रखा है और आसमान में हिरण नजर आ रहा है। वीडियो में चारों तरफ सिर्फ पहाड़ नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महज दो दिनों में 88 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इस पर कॉमेंट भी खूब कर रहे हैं। इस वीडियो को X के @BiffDon पर शेयर किया गया है। एक यूजर ने कॉमेंट किया है- हिरण के शरीर के साथ हाइब्रीड ईगल नजर आ रहा है।

ईगल है किंग

एक और यूजर ने लिखा है- शायद ईगल जितना मैंने सोचा उससे भी बड़ा होगा, ये तो हमें भी लेकर उड़ सकता है। एक और यूजर ने लिखा है- कई बार प्रकृति डरावनी होती है। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- ऐसे नजारे हर दिन नहीं दिखते हैं। दूयरे यूजर ने लिखा है- ईगल किसी किंग से कम नहीं होता है। बहरहाल, यह वीडियो आपको कैसा लगा? अपनी राय कॉमेंट करना ना भूलें।

ये भी पढ़ें:

ना बाइडेन, ना पुतिन, TikTok पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स इस पाकिस्तानी नेता के

जय श्री राम का नारे लगा रहे राम भक्तों से मुस्लिम युवकों ने किया मारपीट, सोशल मीडिया पर Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।