1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किराए को लेकर हुआ विवाद, ऑटो चालक ने महिला को पीछे बांधकर 200 मीटर तक घसीटा, देखें ये खौफनाक Video

किराए को लेकर हुआ विवाद, ऑटो चालक ने महिला को पीछे बांधकर 200 मीटर तक घसीटा, देखें ये खौफनाक Video

 Reported By: Atul Singh Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 07, 2023 01:48 pm IST,  Updated : Jul 07, 2023 09:33 pm IST

महाराष्ट्र में एक ऑटो ड्राइवर किराए के विवाद पर इतना गुस्से में आ गया कि वह महिला को ऑटो के पीछे बांधकर 200 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CCTV मे कैद हुआ घटना का Video- India TV Hindi
CCTV मे कैद हुआ घटना का Video

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ऑटो के किराए को लेकर एक महिला का ऑटो चालक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ऑटो चालक ने महिला को बेरहमी से ऑटो के पीछे बांधकर 200 मीटर तक घसीटा और मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। पूरी घटना का वीडियो सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। घटना 6 जुलाई दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी ऑटो ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

ऑटो चालक ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा

वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि सड़क पर एक ऑटो तेजी से भागता हुआ नजर आ रहा है। वहीं ऑटो के पीछे एक महिला बंधी हुई है जो सड़क पर घीसट रही है। ऑटो ड्राइवर महिला को बांधकर घसीटते जा रहा है। वहीं, महिला को बचाने के लिए एक युवक ऑटो को रोकने की कोशिश करता है लेकिन ऑटो वाला ब्रेक नहीं लगाता और अपने ऑटो की स्पीड और भी तेज कर देता है। जबकि महिला को बचाने के लिए ऑटो के पीछे-पीछे कुछ लोग दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद ये समझ में आ रहा है कि लोगों मे गुस्से का जहर किस तरह से भर गया है। जो मानवता को भूलकर लोगों के साथ ऐसी अमानवीय व्यवहार करते हुए दिख रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

Video: तेंदुए को देख कुत्तों की शामत आई, घर में घुसकर किया हमला, एक को दबोच ले गया

लो भई! फिर से आ गया Delhi Metro का Video, नशीली अदाओं के साथ अब पोल डांस करते नजर आईं दो लड़कियां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।