1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: तेंदुए को देख कुत्तों की शामत आई, घर में घुसकर किया हमला, एक को दबोच ले गया

Video: तेंदुए को देख कुत्तों की शामत आई, घर में घुसकर किया हमला, एक को दबोच ले गया

 Reported By: Atul Singh Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 07, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Jul 07, 2023 09:42 pm IST

पुणे के खेड़ में एक तेंदुए का आतंक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक घर के सामने सो रहे कुत्तों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

Leopard attacked on a dog- India TV Hindi
सो रहे कुत्ते पर तेंदुए ने हमला किया।

महाराष्ट्र के पुणे के खेड़ में घर के बाहर कुछ कुत्ते सो रहे थे। तभी एक तेंदुए ने घर में घुसकर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से कुत्ते भौंकने लगे और उनमें भगदड़ मच गई। लेकिन एक कुत्ता तेंदुए की पकड़ में आ गया जिसके बाद तेंदुआ उसे दबोचकर अपने साथ बाहर ले गया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 5 जुलाई देर रात 3 बजे की बताई जा रही है।

घर में घुसकर तेंदुए ने कुत्तों पर किया हमला

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ कुत्ते घर के बाहर आराम कर रहे हैं। तभी अचानक से एक तेंदुआ घर में घुस आया। उसने घर के आस-पास देखा जब कोई नहीं दिखा तो वह सीधा कुत्तों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक कुत्ता उसकी पकड़ में आ गया और वह उस कुत्ते को दबोच लिया। वहीं, तेंदुए को देख बाकी के कुत्तों में कोहराम मच गया और वह इधर-उधर भागने लगे। जिस कुत्ते पर तेंदुए ने हमला किया था वह खुद को बचाने के लिए बहुत कोशिश करता रहा लेकिन तेंदुआ तो है ही खतरनाक शिकारी उठा कर ले गया बेचारे कुत्ते को।

वीडियो के वायरल होते ही लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब रिहायशी इलाके में घुसकर तेंदुए ने हमला किया हो इससे पहले भी वह कई लोगों के घरों में घुसकर उनके पालतू जानवरों को शिकार बना चुका है। इलाके में कई बार तेंदुओं को देखा गया है। जिस कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग बाहर निकलने में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। उन्हें कहीं भी जाने में डर लगता है।

ये भी पढ़ें:

लो भई! फिर से आ गया Delhi Metro का Video, नशीली अदाओं के साथ अब पोल डांस करते नजर आईं दो लड़कियां

टमाटर अब भूल ही जाइए, उससे सस्ती तो ये 7 चीजें मिल रही है, कभी सोचा था कि ऐसा होगा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।