1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, संपत्ति इतनी कि जीवन भर नौकरी कर के आप नहीं कमा पाएंगे

ये है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, संपत्ति इतनी कि जीवन भर नौकरी कर के आप नहीं कमा पाएंगे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 06, 2023 01:37 pm IST,  Updated : Jul 06, 2023 01:37 pm IST

क्या आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि कोई भिखारी ऐसा भी होगा जिसके पास करोड़ों की संपत्ति है। इस भिखारी दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भी माना जाता है।

भिख मांगता हुआ व्यक्ति। (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
भिख मांगता हुआ व्यक्ति। (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : SOCIAL MEDIA

रास्ते में आपको सड़क पर खड़े भिखारी रोज दिखते होंगे। सिगनल पर आपकी कार जब खड़ी होती है तो ये भिखारी आपके कार के विंडो को खटखटाते हैं और आपसे भीख मांगते हैं। हम और आप दया कर के उनके कटोरे में कुछ चिल्लर डाल देते हैं। गरीब-भिखारी बदले में हमें आशिर्वाद देकर चले जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके सामने कटोरा लिए खड़ा भिखारी आपसे कई गुना अमीर हो सकता है। उसकी महीने की आय आपके आय से दोगुनी या उससे भी अधिक हो सकती है। नहीं न, उन्हें देखकर ये ख्याल हमारे दिमाग में आता ही नहीं है। तो चलिए अब आपकी ये गलतफहमी दूर कर देते हैं। 

दुनिया का सबसे अमीर भिखारी

आज हम आपको एक ऐसे भिखारी के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया का सबसे अमीर भिखारी है। इस भिखारी के पास करोड़ों की संपत्ति है। इनके पास घर, गाड़ी, खुद का बिजनेस और अच्छा-खासा बैंक बैलेंस है। लेकिन इसके बाद भी वह सड़क पर भीख मांगते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के बारे में। इस भिखारी का नाम भरत जैन है। भरत जैन मुंबई में रहते हैं। भीख मांगकर इनकी कमाई इतनी हो जाती है कि उतना पढ़े-लिखे लोग भी नहीं कमा पाते हैं। इनके पास लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए की संपत्ति है। 

भरत जैन
Image Source : SOCIAL MEDIAभरत जैन

मुंबई में फ्लैट और दो दुकानों का मालिक 

भरत भीख मांगकर महीने के 75 हजार रुपए कमा लेते हैं। वहीं, कई लोगों का यह सपना होता है कि मुंबई जैसी जगह पर उनका खुद का मकान हो इसके लिए वह जीवन भर मेहनत करते हैं फिर भी अपना सपना पूरा नहीं कर पाते। जबकि भरत के पास मुंबई में एक 2 BHK फ्लैट है जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए की है। इसके अलावा भरत दो दुकानों के मालिक भी हैं जिसे उन्होंने थाणे क्षेत्र में खोला है। इन दुकानों से भी वह महीने का 50 हजार रुपए किराया लेते हैं। भरत अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। जिसमें उनके पिता, एक भाई, पत्नी और उनके 2 बच्चे जो कि मुंबई के अच्छे स्कूलों में पढ़ाई करते हैं।

ये भी पढ़ें:

'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए...', Zomato डिलीवरी बॉय के साथ साइकिल लेकर कदम से कदम मिलाकर चलती दिखी पत्नी

Video: दादा-दादी ने पोते को दिया सरप्राइज, गिफ्ट में मिली साइकिल देख बच्चे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।