1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए...', Zomato डिलीवरी बॉय के साथ साइकिल लेकर कदम से कदम मिलाकर चलती दिखी पत्नी

'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए...', Zomato डिलीवरी बॉय के साथ साइकिल लेकर कदम से कदम मिलाकर चलती दिखी पत्नी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 06, 2023 11:58 am IST,  Updated : Jul 06, 2023 11:58 am IST

सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जोमैटो डिलीवरी बॉय की पत्नी उसके साथ कदम से कदम मिलाकर साइकिल लेकर चलती हुई दिखाई दे रही है। इधर, Zomato डिलीवरी बॉय ने गोद में अपने बच्चे को पकड़ रखा है।

Zomato- India TV Hindi
Zomato डिलीवरी बॉय के साथ उसकी पत्नी और बच्चा। Image Source : SOCIAL MEDIA

किसी ने सही ही कहा है कि जीवन का दूसरा नाम संघर्ष है। सबके जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। लेकिन अगर आपको सही साथी मिल जाए तो जीवन की ये डगर बहुत ही आसान हो जाता है। अगर आपका पार्टनर अच्छा हो ते आपका मुश्किल वक्त भी हंसी-खुशी कट जाता है। अगर आपकी पार्टनर आपका साथ दे तो बड़े से बड़े दुख तुरंत ही दूर हो जाते हैं। सभी लोग यहीं चाहते हैं कि उसका पार्टनर हर हाल में उसका साथ दे। उसके साथ वह हर सुख दुख को बांट सके। लेकिन आज के समय में ऐसा बहुत किस्मत वाले लोगों के साथ ही होता है। नहीं, तो बाकी दुनिया में लोगों का हाल कुछ ऐसा ही है जहां वह अकेले ही अपने हलातों से संघर्ष कर रहे हैं।

"तेरा साथ जीवन भर निभाउंगी"

ऐसे ही एक खुशकिस्मत इंसान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स Zomato की टीशर्ट पहने हुए है और वह अपने गोद में एक बच्चे को लिए हुए है। उसके साथ उसकी पत्नी भी कदम से कदम मिलाकर साइकिल लिए चल रही है। साइकिल पर Zomato का बैग रखा हुआ है। यह देख दिमाग में बस एक ही ख्याल आता है कि अगर आपका पार्टनर अच्छा हो तो मुश्किल वक्त भी खुशी-खुशी बीत जाता है। 

देखें ये वायरल Video

इस वीडियो को ट्विटर पर @shayari_in_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। साथ में कैप्शन लिखा है- ये 'औरत' है जनाब! निभाने पर आए तो नाली में पडे़ 'शराबी पति' के साथ पूरी जिंदगी गुजार दे, वरना छोड़ने पर आए तो 'बिल गेट्स' को छोड़ दे। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- औरतों को समझना बहुत ही मुश्किल है। दूसरे ने लिखा- परफेक्ट फैमिली।

ये भी पढ़ें:

Video: दादा-दादी ने पोते को दिया सरप्राइज, गिफ्ट में मिली साइकिल देख बच्चे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

पत्नी ने पति को गिफ्ट किया Royal Enfield बाइक, Video देख लोग बोले- ऐसी एक बीवी तो मैं भी डिज़र्व करता हूं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।