हाथी को हम उनकी विशालता और ताकत के लिए जानते हैं। साथ ही वे जंगल के सबसे समझदार जानवर भी माने जाते हैं। हाल में ही हाथी के समझदारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक नन्हा हाथी सड़क पर पड़े कचरे को अपनी सूंड से उठाकर उसे डस्टबीन में डालता नजर आ रहा है। दिल को छू लेने वाला यह नजारा बेहद ही प्यारा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर शीतल यादव नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @Sheetal2242 से शेयर किया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।
Related Stories
सड़क पर पड़े कचरे को उठाकर नन्हे हाथी ने डस्टबीन में डाला
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेबी एलिफेंट अपनी मां के साथ सड़क पर चल रहा है। अचानक उसकी नजर सड़क पर पड़े कचरे पर पड़ती है। जहां हम इंसान अक्सर ऐसी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, वहीं इस नन्हे गजराज ने कुछ ऐसा किया जो हर किसी को हैरान कर गया। वह रुक गया, अपनी सूंड और पैर का इस्तेमाल करके कचरे को उठाया और पास ही रखे डस्टबीन में सावधानी से डाल दिया। इस छोटे से कार्य ने न केवल गजराज की बुद्धिमत्ता को दर्शाया, बल्कि पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी उजागर किया।
स्वच्छ भारत का नन्हा दूत
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक रहीं। जहां एक यूजर ने लिखा, "यह हाथी स्वच्छ भारत का मास्कॉट होना चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "स्वच्छता ही सेवा है।" तीसरे ने लिखा, "जब एक नन्हा हाथी इतनी समझदारी दिखा सकता है, तो हम इंसानों को क्या रोक रहा है?" वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे "नेचर का सिविक सेंस में लेसन" बताया, जबकि कई लोगों ने इस बेबी एलिफेंट को "स्वच्छता का नन्हा दूत" कहकर पुकारना शुरू कर दिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
पेट्रोल पंप पर सफाई कर रही महिला को कार ने कुचला, रूह कंपा देगा यह वायरल Video