1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारात जा रही थी तभी एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे बैंड-बाजे वाले, देखें Video

बारात जा रही थी तभी एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे बैंड-बाजे वाले, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 19, 2025 10:58 am IST,  Updated : Jan 19, 2025 10:58 am IST

शादी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बारात में शामिल बैंड बाजे वाले दो लोग आपस में बुरी तरह से भिड़ते हुए नजर आते हैं।

बारात में एक-दूसरे से भिड़े बैंड बाजे वाले- India TV Hindi
बारात में एक-दूसरे से भिड़े बैंड बाजे वाले Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार यहां ऐसे नजारे दिखते हैं, जिसे देख हमारी हंसी रोके नहीं रुकती। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ ऐसा दिखा कि उसे देख लोगों की हंसी छूट गई। दरअसल, यह वीडियो एक बारात के दौरान की है। बारात अभी रास्ते में ही थी कि अगले ही पल बारात में शामिल दो बैंड-बाजे वाले एक-दूसरे से लड़ पड़े। 

एक-दूसरे से लड़ बैठे बैंड बाजे वाले

वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़ी पर बैठा दूल्हा बारात लेकर चल रहा है। दूल्हे के पीछे-पीछे बाराती भी डांस करते हुए निकल रहे हैं। तभी अचानक से बीच में ही बैंड-बाजे की टीम में शामिल लाइट लिए जा रहे दो लोगों की आपस में कुछ कहासुनी हो जाती है। उन दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों लोग एक दूसरे से मारपीट करने लगते हैं। दोनों एक-दूसरे पर दनादन लात-घूंसे चलाने लगते हैं। जब तक लोगों की उन पर नजर पड़ती और उन्हें लड़ने से रोकते, तब तक वे दोनों एक दूसरे को बुरी तरह पीट चुके थे। अंत में जैसे-तैसे अन्य बाराती उन लोगों को एक-दूसरे से अलग करते हैं और मामला शांत कराते हैं।

वीडियो पर लोगों ने कुछ यूं किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर खूब मजे लिए हैं। जहां एक यूजर ने इस नजारे को देखने के बाद लिखा- लाइट वाले बारात में अपना अलग बैंड बजा रहे हैं। दूसरे ने लिखा- लो निकल गई बारात।

ये भी पढ़ें:

IPhone 16 Pro Max लेकर भीख मांग रहा था शख्स, Video देख उड़े लोगों के होश

महाकुंभ में दिखे रूस से आए 7 फुट लंबे 'मस्कुलर बाबा', टीचर की नौकरी छोड़ चले अध्यात्म की राह पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।