1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. IPhone 16 Pro Max लेकर भीख मांग रहा था शख्स, Video देख उड़े लोगों के होश

IPhone 16 Pro Max लेकर भीख मांग रहा था शख्स, Video देख उड़े लोगों के होश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 18, 2025 06:32 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 06:32 pm IST

सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक भिखारी के हाथों में एप्पल कंपनी का IPhone 16 Pro Max फोन देखा जा सकता है।

भिखारी के हाथों में IPhone देख लोग हुए हैरान- India TV Hindi
भिखारी के हाथों में IPhone देख लोग हुए हैरान Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन एक से एक वीडियो वायरल होते रहता है। कभी-कभी यहां जो कुछ भी देखने को मिलता है। वह देख लोगों के होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया है। वीडियो लोगों के होश उड़ा देने वाला है। जिसमें देखा जा सकता है कि भीख मांगने वाले एक शख्स के हाथों में करीब 2 लाख का फोन है।

भिखारी के पास मिला iPhone 16 Pro Max

वीडियो देख यह कहा जा सकता है कि शख्स लोगों से भीख मांगकर अपना गुजर बसर कर रहा है। जैसे ही एक आदमी की नजर उसके हाथ में लिए हुए फोन पर पड़ी, वह देख उसके होश ही उड़ गए। दरअसल, उस भिखारी के हाथ में एप्पल का IPhone 16 Pro Max फोन था। जिसकी कीमत 1 लाख 78 हजार रुपए है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक राहगीर भीख मांगने वाले उस शख्स से यह पूछते नजर आ रहा है कि उसके हाथ में कौन सा मोबाइल है? जिस पर वह तुरंत जवाब देते हुए कहता है कि उसके हाथ में iPhone 16 Pro Max है। जब वह राहगीर उससे उस फोन की कीमत पूछता है तो उस शख्स ने उस फोन की जो कीमत बताई वह सुन लोगों के होश ही उड़ गए।

वीडियो पर लोगों का ऐसा रहा रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 14 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपना रिएक्शन भी दिया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- हो सकता है वीडियो बनाने वाले ने उस भिखारी को अपना मोबाइल पकड़ा कर वीडियो बनाया हो। ऐसे भिखारी को पैसे देना ही बेकार है। इससे अच्छा अपने घर मोहल्ले के पास के गरीब, यतीन और बेवा की मदद करो। 

ये भी पढ़ें:

महाकुंभ में दिखे रूस से आए 7 फुट लंबे 'मस्कुलर बाबा', टीचर की नौकरी छोड़ चले अध्यात्म की राह पर

Video: भाई ने ट्रेन में ही बना लिया मोमेंट, ढोल बजाने वाली लड़की के साथ लड़ाने लगा नैनों के पेंच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।