1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार सवार युवकों के सामने आया टाइगर, आगे जो हुआ सोच भी नहीं सकते हैं आप, देखें वीडियो

कार सवार युवकों के सामने आया टाइगर, आगे जो हुआ सोच भी नहीं सकते हैं आप, देखें वीडियो

 Published : Feb 06, 2023 04:54 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 04:57 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

bagh ka video- India TV Hindi
बाघ का वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/UTTARAKHAND_PHOTOGRAPHY_CLUB

कोई नहीं जानता कि सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिला जाए। कई ऐसे वीडियो मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है, लेकिन कई बार कुछ वीडियो सबक भी देता है। सड़कों पर बाघों के आने या पहाड़ी घरों में बाघों का आतंक ऐसा आपने पहले भी कई बार देखा होगा। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

युवकों की उड़ जाती है होश 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में कुछ युवकों की आवाज सुनाई दे रही है। एक युवक कहता है कि बाघ घात लगाकर बैठा है। वहीं एक युवक गाड़ी का शीशा लगाने की बात कहता है। एक युवक कहता है कि अपना मुंह बंद करों। युवक कहता है कि उसने जीवन में पहली बार बाघ देखा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के किनारे एक बाघ नजर आ रहा है। बाघ चुपचाप सड़क के किनारे दुबक कर बैठा हुआ रहता है। युवक कार से ही इसका वीडियो बना लेते हैं। बाघ भी युवकों की ओर देखता रहता है। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

जंगल की सड़कों पर क्या न करें?

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट की है। वीडियो को 9 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर 87 हजार से ज्यादा लाइक आ गए हैं। वहीं 500 से अधिक लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ कि सड़क पर पेसाब करने के लिए नहीं उतरे वरना काम खत्म ही हो जाता है। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि जब भी हम जंगल की सड़कों पर सफर करते हैं तो कहीं भी नहीं अपनी गाड़ी से नीचे नहीं उतरना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि शुक्र है कि बाइक पर कोई नहीं था नहीं तो बाइक वाले की क्या हालत होती। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।