1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. राह चलते लैपटॉप से मीटिंग अटेंड कर रहा था शख्‍स, Video देख लोगों ने पूछा - ऐसी क्या मजबूरी रही होगी

राह चलते लैपटॉप से मीटिंग अटेंड कर रहा था शख्‍स, Video देख लोगों ने पूछा - ऐसी क्या मजबूरी रही होगी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 25, 2024 11:50 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 11:50 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स राह चलते ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करे हुए नजर आ रहा है।

सड़क पर चलते हुए मीटिंग अटेंड करते दिखा शख्स- India TV Hindi
सड़क पर चलते हुए मीटिंग अटेंड करते दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

बेंगलुरु पीक मोमेंट्स के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। जहां लोगों को कभी ट्रैफिक में काम करते हुए देखा जाता है तो कभी गाड़ी चलाते मीटिंग अटेंड करते। इस शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और वहां के लोगों की लाइफ स्टाइल बाकि शहरों से काफी अलग है। यहां हर दूसरा शख्‍स आपको वर्क-लाइफ बैलेंस मेंटेन करते हुए मिल जाएगा। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल  मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोग इसे टॉक्सिक वर्क कल्चर बता रहे हैं तो कई लोग काम के प्रति उस बंदे के फोकस की तारीफ कर रहे हैं।

सड़क पर चलते मीटिंग अटेंड करते दिखा युवक

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कॉर्पोरेट वर्कर सड़क पर टहलते हुए अपने लैपटॉप पर मीटिंग कर रहा है। वीडियो को कर्नाटक पोर्टफोलियो नाम के अकाउंट से सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है - "बेंगलुरू का एक बेहतरीन पल: एक कॉर्पोरेट पेशेवर को सड़क पर आराम से चलते हुए एक ऑनलाइन मीटिंग में भाग लेते हुए देखा गया, वह अपने काम की प्रतिबद्धता और शहरी जीवन की भागदौड़ के बीच संतुलन बनाए हुए है।" 

पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के वीडियो

इस वीडियो पर यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी। जहां एक यूजर ने कहा, 'यह बस बेंगलुरु में ही देखने को मिलेगा।' दूसरे ने लिखा - 'यह वर्क-लाइफ बैलेंस नहीं बल्कि मूर्खता की पराकाष्ठा है।' तीसरे ने लिखा - 'समय का अधिकतम उपयोग करने के लिए इस बंदे को सलाम।' ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि, बेंगलुरु में इस तरह के अजीबोगरीब नज़ारे दिखते रहते हैं। इससे पहले, एक महिला को टीम मीटिंग में भाग लेते हुए स्टोर में जूते खरीदते हुए देखा गया था। 

ये भी पढ़ें:

दोस्त की शादी पर लड़के ने किया ऐसा डांस, देख दुल्हन की हंसी नहीं हुई कंट्रोल, लोगों ने भी खूब लिए मजे

कहां से होगी पढ़ाई! स्कूल जाने के बजाय रात भर आर्केस्ट्रा देखते मिले बच्चे, बार बालाओं के लिए कर ली लड़ाई - VIDEO

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।