1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्त की शादी पर लड़के ने किया ऐसा डांस, देख दुल्हन की हंसी नहीं हुई कंट्रोल, लोगों ने भी खूब लिए मजे

दोस्त की शादी पर लड़के ने किया ऐसा डांस, देख दुल्हन की हंसी नहीं हुई कंट्रोल, लोगों ने भी खूब लिए मजे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 25, 2024 10:47 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 10:47 pm IST

दोस्त की शादी में कोई कितना खुश हो सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण ये वीडियो है। जिसमें एक शख्स ने अपने दोस्त की शादी में खुशी के मारे ऐसे डांस किया कि देखने वाले देखते ही रह गए।

दोस्त की शादी पर डांस करता लड़का- India TV Hindi
दोस्त की शादी पर डांस करता लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

दोस्त की शादी हो और डांस ना निकले ये तो हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें लोग अपने दोस्तों की शादी में धूम मचाते हुए नजर आते हैं। हाल में एक ऐसी ही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स अपने दोस्त की शादी में इस कदर डांस किया कि दुल्हन की हंसी कंट्रोल नहीं हो पाई। साथ ही वीडियो को जिसने भी देखा वे हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। 

Related Stories

दूल्हे के दोस्त ने किया गजब का डांस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शादी का जोड़ा स्टेज पर खड़ा है। वहीं, दूल्हे का दोस्त स्टेज पर उनके लिए डांस करने पहुंचा हुआ है। जैसे ही वह शख्स डांस करना शुरू करता है, वहां खड़ी दुल्हन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती और हंसने लगती है। जबकि दूल्हा अपने दोस्त को डांस करते देख मंद-मंद मुस्कुरा रहा है। 

वीडियो देख रोके नहीं रुक रही लोगों की हंसी

वीडियो को देखने के बाद आप भी हंसते-हंसते गिर पड़ेंगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sitapuriya_vibes नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 28 लाख लोगों ने देखा और 5 लाख लोगों ने लाइक किया है। जबकि वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट में अपने दोस्त को टैग करते हुए लिखा - भाई अगर तूने मेरी शादी में ऐसा डांस नहीं किया तो मैं शादी नहीं करूंगा। दूसरे ने लिखा - लगता है दुल्हन ने इसका दिल तोड़ा है। तीसरे ने लिखा - दोस्त की शादी में भाई की खुशी देख अच्छा लगा। चौथे ने लिखा - ये वही दोस्त है जो अकेले ही दोस्त की शादी को शानदार और यादगार बना देते हैं। ऐसे दोस्त सबको मिले। 

ये भी पढ़ें:

कहां से होगी पढ़ाई! स्कूल जाने के बजाय रात भर आर्केस्ट्रा देखते मिले बच्चे, बार बालाओं के लिए कर ली लड़ाई - VIDEO

गुमशुदा लड़के से ज्यादा खोए हुए कुत्ते पर रखा गया इनाम, सड़क पर लगे पोस्टर को देख लोगों को समझ आ गई दुनियादारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।