1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे ने गाया ऐसा गाना कि दुल्हन समेत सासू मां भी हो गईं लट्टू, शर्म से लाल हुए चेहरे पर आई प्यारी सी मुस्कान

दूल्हे ने गाया ऐसा गाना कि दुल्हन समेत सासू मां भी हो गईं लट्टू, शर्म से लाल हुए चेहरे पर आई प्यारी सी मुस्कान

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 22, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Sep 22, 2024 06:42 pm IST

अपनी शादी में दूल्हे ने अपनी सास को एक गाना डेडिकेट किया। जिस पर सासू मां का रिएक्शन देखने लायक था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सासू मां के लिए गाना गाता दूल्हा- India TV Hindi
सासू मां के लिए गाना गाता दूल्हा Image Source : SOCIAL MEDIA

शादियां अक्सर यादगार होती हैं। कुछ ना कुछ ऐसा वाकया हो जाता है कि लोगों के लिए उनकी शादी यादगार बन जाती हैं और ऐसे लम्हे अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन और अपनी सास को इम्प्रेस करने के लिए गाना गा रहा है। वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दूल्हे का गाना सुनकर गदगद हो गई सासू मां

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दिवंगत सिंगर मोहम्मद रफी का गाना ‘मैंने पूछा चांद से…’ गाते हुए अपनी सास की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। अपने लिए डेडिकेटेड गाने को सुनकर दुल्हन की मां पहले चौंक जाती है फिर वह ब्लश करने लगती है। फिर वह मुस्कुराते हुए गाने को एन्जॉय करती है और दूल्हे के साथ राग मिलाने लगती है। यह देख दुल्हन के भी चेहरे पर एक शानदार मुस्कान आ जाती है। वीडियो को देख लोगों का कहना है कि पहली बार किसी दामाद ने सास के लिए गाना गुनगुनाया है, तो वो ब्लश तो करेगी ही।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो इंस्टाग्राम पर @shivamgroverofficial नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है और दूल्हे की सास के साथ उसकी होने वाली पत्नी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - सासु मां की मुस्कान अनमोल है। दूसरे ने लिखा - सासु मां खुश तो दुल्हन भी खुश। तीसरे ने लिखा - दूल्हा चालाक है, दोनों लोगों का प्यार पाना चाहता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा - अब तो ससुराल में दामाद जी का 56 भोग से स्वागत होगा। ऐसे ही वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। 

ये भी पढ़ें:

ड्यूटी से घर लौटा फौजी, देखते ही खुशी के मारे नाचने लगी मां, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक

तरक्की कर गए यार पाकिस्तान वाले! हवा खाने के लिए पेड़ पर लटकाया पंखा, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।