1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ड्यूटी से घर लौटा फौजी, देखते ही खुशी के मारे नाचने लगी मां, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक

ड्यूटी से घर लौटा फौजी, देखते ही खुशी के मारे नाचने लगी मां, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 22, 2024 05:40 pm IST,  Updated : Sep 22, 2024 05:40 pm IST

सेना की वर्दी में जब बेटा अपने घर छुट्टी पर लौटा तो उसके मां-बाप के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। मां खुशी के मार उछल-उछलकर नाचने लगी।

बेटे के आने की खुशी में नाचती मां- India TV Hindi
बेटे के आने की खुशी में नाचती मां Image Source : SOCIAL MEDIA

एक मां की जान अपने बच्चों में बसती है। संतान चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो जाए, लेकिन वह अपनी मां के लिए उसका नन्हा बच्चा ही रहता है। ऐसे में जब उसका बच्चा उससे दूर रहकर देश की सेवा में लग जाता है तो मां को एक तरफ गर्व भी महसूस होता है और दूसरी तरफ अपने बच्चे से बिछड़ने का भी दुख होता है। लंबे वक्त के बाद जब उसकी संतान उससे वापस मिलती है तब वह इतना खुश होती है कि अपने बच्चे के दोबारा लौटने की खुशी में उसकी आंखों से आंसू आ जाते हैं। कई बार तो मां इतनी खुश होती है कि वह खुशी के मारे उछलने लगती है।

बेटे को देखते ही झूम उठी मां

हाल में एक मां की इसी खुशी को बयां करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी भावुक हो जाएंगे। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि देश की सेवा कर जब बेटा अपने घर लौटता है तो उसके मां-बाप नाच-गाकर उसका स्वागत करते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब एक फौजी बेटा काफी दिनों बाद अपनी ड्यूटी से घर लौटता है तब उसकी मां उसे देखकर इतनी खुश हो जाती है कि वह उछल-उछल कर नाचने लगती है। बेटे को सेना की वर्दी में देख मां-बाप का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। मां बेटे की टोपी अपने सिर पर लगाए ढोल की थाप पर डांस कर रही है। वहीं, बेटा भी अपनी मां को इतना खुश देख खुशी से रोते नजर आ रहा है। यह देख मां उसे खींचकर अपने गले लगा लेती है। लड़के के पिता जी भी वीडियो में नजर आ रहे हैं, जो बेटे के लौटने पर पैसे लुटा रहे हैं।  

मां-बाप की खुशी देख बेटा भी हो गया इमोशनल

मां-बेटे के इस वीडियो को जिसने भी देखा वह भावुक हो गया। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया। जहां कुछ लोगों ने लड़के को कहा कि शेर कभी नहीं रोते। वहीं, कई अन्य लोगों ने कहा कि भाई आप बहुत किस्मत वाले हो, जो आपके मां-बाप को आप पर इतना गर्व है और वे आपके लिए इतना खुश हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर vile.n2443 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 2 करोड़ लोगों ने देखा और 29 लाख लोगों ने लाइक किया है।  

ये भी पढ़ें:

तरक्की कर गए यार पाकिस्तान वाले! हवा खाने के लिए पेड़ पर लटकाया पंखा, देखें Video

फेल हुई FBI, 73 साल बाद घर लौटा भाई, लापता बच्चे की यह कहानी पढ़ दंग रह गए लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।