1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आज कल यमराज छुट्टी पर चल रहे हैं क्या! सीधे खड़े पहाड़ पर लड़के का यह खतरनाक स्टंट देख बोले लोग

आज कल यमराज छुट्टी पर चल रहे हैं क्या! सीधे खड़े पहाड़ पर लड़के का यह खतरनाक स्टंट देख बोले लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 21, 2025 11:56 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 11:56 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़के को अपनी बाइक लिए सीधे खड़े पहाड़ पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। खतरनाक स्टंट वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

बाइक से पहाड़ की चढ़ाई करता लड़का- India TV Hindi
बाइक से पहाड़ की चढ़ाई करता लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देख हमारी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार सीधे खड़े खतरनाक पहाड़ पर अपनी बाइक लिए चढ़ जाता है। वीडियो में यह नजारा देख लोग दंग रह गए। 

बाइक लिए लड़के ने कर दी पहाड़ पर चढ़ाई

रोमांच से भरे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी बाइक को सीधे एक ऊंचे और खड़े पहाड़ पर चढ़ा देता है। यह नजारा देखने में इतना खतरनाक और रोमांचक लग रहा है कि लोगों ने वीडियो देखते ही दांतों तले अपनी उंगली दबा ली। लड़के का यह स्टंट देख हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहाड़ की ऊंचाई ऐसी है कि कोई भी शख्स उस पर पैदल चलने में भी डरेगा लेकिन इस बंदे की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि इसने बाइक लिए पहाड़ पर चढ़ाई कर दी।

वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sarvjeet7444 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इस भाई को मूवी में एड हो जाना चाहिए। दूसरे ने लिखा- भाई मैं तो डर गया, उसके गिरने का इंतजार कर रहा था ईश्वर की कृपा से ऐसा कुछ हादसा नहीं हुआ जो हम सबको रोना पड़ता। तीसरे ने लिखा- लगता है यमराज से इसकी अच्छी खासी बनती है। चौथे ने लिखा- भाई यमराज का भाई नहीं हिंदुस्तानी ड्राइवर है। पांचवें ने लिखा- लगता है आज यमराज छुट्टी पर है। 

ये भी पढ़ें:

बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पकड़ ले गई पुलिस, आगे जो हुआ वह आपको इस पोस्ट से पता चल जाएगा

इस इंडियन ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, कीमत इतनी कि इस दाम में बड़े-बड़े बंगले आ जाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।