1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिट्टू तबाही ने डच NGO के CEO से वीडियो कॉल पर की बात, वायरल होने के बाद मिला था जॉब ऑफर; Video

बिट्टू तबाही ने डच NGO के CEO से वीडियो कॉल पर की बात, वायरल होने के बाद मिला था जॉब ऑफर; Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 12, 2026 11:05 am IST,  Updated : Sep 12, 2026 11:05 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिट्टू तबाही को डच एनजीओ के सीईओ से बात करते देखा जा सकता है।

Bittu Tabahi, Who is Bittu Tabahi, Bittu Tabahi viral video, Bittu Tabahi dutch ngo job offer, viral- India TV Hindi
बिट्टू तबाही का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@BITTU_TABAHI

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी 20-21 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर चर्चा में हैं। अकेले दम पर अजनार नदी की सफाई कर वायरल होने वाले इस युवा पर्यावरण कार्यकर्ता को नीदरलैंड स्थित प्रसिद्ध पर्यावरण संगठन ‘द ओशन क्लीनअप’ (The Ocean Cleanup) के संस्थापक और सीईओ बॉयन स्लाट (Boyan Slat) ने जॉब ऑफर दिया था। अब बिट्टू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे संगठन के एक प्रतिनिधि से वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bittu_tabahi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। बिट्टू तबाही ने 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) को अजनार नदी की सफाई का बीड़ा उठाया था। नदी प्लास्टिक, बोतलों, काई, मलबे और अन्य कचरे से भरी हुई थी। वे खुद पानी में उतरकर, बिना दस्ताने या उचित जूतों के, और तैराकी न जानते हुए भी कचरा निकालते रहे। उन्होंने अपनी बचत से लगभग 30,000 रुपये खर्च कर औजार और डस्टबिन खरीदे। महीनों की मेहनत के बाद नदी के कई घाट साफ हो गए। पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिससे उनकी पहचान बढ़ी। हाल ही में बिट्टू ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसका कैप्शन था- “Meeting With OceanCompney” (असली नाम The Ocean Cleanup) के साथ लाल दिल का इमोजी। वीडियो में वे एक कमरे में बैठे हैं और साथ में एक अन्य व्यक्ति के साथ एनजीओ के प्रतिनिधि से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। यह वीडियो लाखों व्यूज हासिल कर चुका है।  

डच कंपनी के सीईओ ने दिया था ऑफर

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर ने बिट्टू की मेहनत वाली पोस्ट शेयर की, जिसमें नदी की बदली सूरत साफ दिख रही थी। इसे देखकर बॉयन स्लाट ने कमेंट किया— “Come work for us” (हमारे साथ काम करो)। यह ऑफर सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। द ओशन क्लीनअप नीदरलैंड की एक एनजीओ है, जो समुद्रों और नदियों से प्लास्टिक प्रदूषण हटाने के लिए तकनीक विकसित और लागू करती है। बिट्टू ने बाद में बताया कि स्लाट ने उन्हें फोन भी किया और जानकारी ली। 

जानी-मानी हस्तियों ने की थी तारीफ

सुरेंद्र सिंह चौधरी के प्रयासों की सराहना आनंद महिंद्रा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी की है। सीएम मोहन यादव ने उनसे भोपाल में मुलाकात कर सम्मानित किया था। 

गौरतलब है कि, सीएम मोहन यादव के साथ बिट्टू तबाही का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने उनकी तारीफ की थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

एमपी के'बिट्टू तबाही' ने अकेले नदी की सफाई का बीड़ा उठाया, लड़के का अटूट संकल्प देखकर नगरपालिका भी हुई मुरीद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।