Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के ने इंटर्नशिप की पहली सैलरी से घरवालों के लिए खरीदा AC, वायरल पोस्ट ने जीत लिया सबका दिल

लड़के ने इंटर्नशिप की पहली सैलरी से घरवालों के लिए खरीदा AC, वायरल पोस्ट ने जीत लिया सबका दिल

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Jul 26, 2023 06:48 pm IST, Updated : Jul 26, 2023 06:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक लड़के का ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें उसने बताया कि उसने इंटर्नशिप की पहली सेलरी से घरवालों के लिए AC खरीदा है। फिलहाल लड़के का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग लड़के की तारीफ कर रहे हैं।

डिब्बे के साथ AC की फोटो शेयर की लड़के ने।- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA डिब्बे के साथ AC की फोटो शेयर की लड़के ने।

हर इंसान के लिए उसकी पहली नौकरी और उसकी पहली सैलरी हमेशा यादगार रहती है। लोगों की पहली सैलरी चाहें 5000 हो या 50000 वह उसके लिए ऐसी चीज होती है जिससे वह सबसे पहले अपनों की खुशियां खरीदता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के ने अपनी पहली इंटर्नशिप की पहली सैलरी से अपने घर वालों के लिए AC खरीदा है। लड़के ने अपनी इस खुशी को ट्विटर पर लोगों के साथ शेयर किया। जिसके बाद लोगों ने लड़के की बहुत तारीफ की। वहीं तमाम लोग उसके इस पोस्ट पर कमेंट कर पूछ रहे कि भाई इंटर्नशिप में कब से इतनी सैलरी मिलने लगी। कई यूजर्स ने अपने-अपने पहली सैलरी के बारे में बताया कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी से क्या-क्या किया था। एक यूजर ने कहा कि वह अपनी मां के लिए नया फोन लिया था। दूसरे ने बताया कि वह अपने घर के सभी लोगों के लिए कपड़े खरीद कर ले गया था।

बंदे ने अपनी खुशी ट्विटर पर शेयर की

इस पोस्ट को ट्विटर पर 24 जुलाई को 'देवेश कुमार' ( @theywayshhh) नाम के यूजर ने पोस्ट किया था। उसने पोस्ट करते हुए लिखा कि अपनी इंटर्नशिप की पहली सैलरी से मैंने अपने परिवार के लिए AC खरीदा। ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 10 लाख लोगों ने देखा है और 21 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इतना ही नहीं, कई लोगों ने यह भी लिखा कि भाई हम तेरी फिलिंग्स को समझ रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा- मिडिल क्लास परिवार में ये गर्व की बात होती है। 

ये भी पढ़ें:

पूरे होश-ओ-हवास में ऑपरेशन के दौरान गाना गा रहा था लड़का, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

अब तक की सबसे बुरी मौत, परिवार और 50 हजार लोग लाचार होकर देखते रहे, बचाने की कोशिश भी की लेकिन नहीं बच पाई जान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement