सोशल मीडिया पर रोज कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। उनमें से ही एक वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। आमतौर पर आपने देखा होगा कि ऑपरेशन के वक्त मरीज को बेहोश कर दिया जाता है या ऑपरेशन वाली जगह को सुन्न कर दिया जाता है। लेकिन कुछ केस में मरीज को होश में रखकर ही ऑपरेशन करना पड़ता है और उस दौरान डॉक्टरों के सामने ये बहुत बड़ी चुनौती होती है कि मरीज को कुछ न हो। इसलिए ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर मरीज को उसका फेवरेट काम करने को कह देता है ताकि मरीज का दिमाग उस तरफ लगा रहे और ऑपरेशन पर न जाए। ऐसे में मरीज को दर्द का एहसास भी नहीं होता है।
Related Stories
ऑपरेशन के दौरान गाना गाता हुआ दिखा लड़का
हाल में ऐसा ही ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के का ऑपरेशन चल रहा है और वह पूरे होश-ओ-हवास में है। डॉक्टरों की एक पूरी टीम लड़के के ऑपरेशन में लगी हुई है और लड़के के साथ ऑपरेशन थिएटर में नर्स भी खड़ी हैं। इसके अलावा लड़के के साथ उसके परिवार वाले भी हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लड़का ऑपरेशन के दौरान ब्लूटूथ पर गाने बजा रहा है और पीछे से जोर-जोर से गाने को खुद गा रहा है। लड़का बिल्कुल सुर लगाते हुए गाना गाए जा रहा है। लड़के को गाते हुए देख नर्स और उसके परिजन मुस्कुरा रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Viralbhaiya नाम के पेज से शेयर किया गया है।
ये भी पढ़ें: