भारत में आज भी कई लोगों के घरों में टॉयलेट नहीं है और बहुत लोगों के घरों में अगर है तो देसी स्टाइल वाला टॉयलेट है। लेकिन शहरों में लोग देसी की जगह अपने घरों में वेस्टर्न टॉयलेट लगवाते हैं। ये टॉयलेट सीट ज्यादा देर तक बैठने के लिए बिल्कुल आरामदायक होते हैं। शहरों में लोग अब इस टॉयलेट सीट के आदि हो चुके हैं। मगर, गांव के लोगों के लिए ये टॉयलेट सीट आज भी एक अजूबे की तरह ही है। कई लोगों को तो इसके इस्तेमाल का तरीका भी नहीं जानते। ऐसे में अगर उन्हें वेस्टर्न टॉयलेट में कभी बैठना पड़ जाए तो उनके लिए ये टॉयलेट किसी पहेली से कम नहीं है। ऐसे ही मझधार में एक गांव का लड़का फंस गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का वेस्टर्न टॉयलेट को देखकर चकरा जाता है और उसे समझ ही नहीं आता है कि वह इस टॉयलेट का इस्तेमाल कैसे करे।
टॉयलेट में फंसा गांव का लड़का
लड़के के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सोनू चौहान (@sonuchouhan_mp41) नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपने किसी अमीर रिश्तेदार के घर गया हुआ है। रिश्तेदार के घर पहुंचने के बाद उसे टॉयलेट लग जाती है और वह खुद को हल्का करने के लिए टॉयलेट के अंदर चला जाता है। लेकिन जैसे ही वह टॉयलेट के अंदर अपने कदम रखता है, वैसे ही उसकी आंखें चौंधिया जाती हैं। उसके लिए टॉयलेट के अंदर की दुनिया उसकी समझ से परे था। उसने आज तक अपने जीवन में इस तरह के टॉयलेट नहीं देखे थे। दरअसल, वहां उसे वेस्टर्न टॉयलेट मिलता है, जिसे देखकर वह सोच में पड़ जाता है कि आखिर इस टॉयलेट का इस्तेमाल किस तरह करना है। वीडियो में दिखाया गया है कि लड़का टॉयलेट की सीट पर बैठने की कोशिश करता है, लेकिन उसे समझ नहीं आता कि सीट का इस्तेमाल कैसे करे। इस दौरान उसकी नजर वहां लगे पानी के पाइप पर जाती है। जिसे वह बड़ी हैरानी से देखता है और गलती से पानी अपने चेहरे पर डाल लेता है।
वीडियो को मिले 2 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज
वीडियो में लड़के का कंफ्यूजन और परेशानी देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। वहीं कुछ लोगों को उस पर तरस भी आ गया। वीडियो का कैप्शन है, "कहां फंस गया यार?" और उसमें लिखा है, "अमीर रिश्तेदार के घर आया था।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। महज चार दिनों में इसे 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और 8 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। जबकि 2 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर 2800 से ज्यादा लोगों के कमेंट्स भी आए हैं, जिसमें लोग अपने मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "सरकार से अनुरोध है कि स्कूलों में वेस्टर्न टॉयलेट के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाए।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "जो-जो इस स्थिति से गुजर चुके हैं, वो लाइक करें।" कई लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहली बार वेस्टर्न टॉयलेट का इस्तेमाल उनके लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
घूमते-घूमते पढ़ाई करने स्कूल पहुंच गए नन्हे गजराज, इस क्यूट से वीडियो ने बना दिया लोगों का दिन