1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी पकड़ाते ही लड़का लगा बिलबिलाने, ट्रैफिक पुलिस से कहा- प्लीज आंटी छोड़ दो नहीं तो पापा बहुत मारेंगे

स्कूटी पकड़ाते ही लड़का लगा बिलबिलाने, ट्रैफिक पुलिस से कहा- प्लीज आंटी छोड़ दो नहीं तो पापा बहुत मारेंगे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 26, 2024 09:06 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 09:06 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के की स्कूटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़ ली जाती है। लड़का अपनी गाड़ी छुड़वाने के लिए पुलिसकर्मी के सामने ही रोने-धोने की एक्टिंग करने लगता है और गाड़ी छोड़ देने के लिए कहता है।

महिला पुलिसकर्मी के सामने रोता हुआ लड़का।- India TV Hindi
महिला पुलिसकर्मी के सामने रोता हुआ लड़का। Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर चलते वक्त ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। जो नहीं करते हैं उन्हें पुलिस पकड़ती है और उन पर जुर्माना लगा देती है। कई लोग जुर्माने से बचने के लिए पुलस से तरह-तरह के बहाने करते हैं। कुछ लोग थोड़े बहुत पैसे देकर मामला रफा-दफा कर देते हैं। लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद इस लड़के ने जो कुछ भी किया वह देख लोग अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहे हैं। वीडियो एक छोटे लड़के का है जो मस्ती करने के लिए अपने पापा की स्कूटी लेकर सड़क पर निकल पड़ा। लेकिन आगे चलकर उसका सामना ट्रैफिक पुलिसकर्मी से हो जाता है। पुलिसकर्मी उसकी गाड़ी रोक लेती है और उसकी गाड़ी से चाभी निकाल लेती है। फिर शुरू होता है लड़के का असली ड्रामा। वह रोने-धोने की एक्टिंग करने लगता है और ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चाभी लौटाने को कहता है। 

लड़के को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पकड़ा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने दोस्तों को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रहा होता है। स्कूटी पर बैठे तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ है। एकाएक पुलिस की नजर उन लड़को पर पड़ जाती है और महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत लड़के की स्कूटी जाकर रोक देती है। सामने पुलिस को देखते ही लड़के की हालत खराब हो जाती है और वह रोने लगता है। पुलिस कुछ कहती इससे पहले ही वो तेज आवाज में रोते हुए कहता है कि गाड़ी छोड़ दीजिए नहीं तो पापा बहुत मारेंगे। वहीं उसके दोनों दोस्त बगल में चुपचाप खड़े रहते हैं। लड़का इस दौरान महिला पुलिसकर्मी के पैरों में भी गिरने लगता है और उससे छोड़ने की गुहार लगाता है। लड़का जिस तरह से रोने का नाटक कर रहा है उसे देख महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी हंसी आ जाती है।

पकड़ाते ही बिलबिलाने लगा लड़का

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @prof_desi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग लड़के की एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए और इसके लिए उसे एक ऑस्कर देने को कहा। कई लोगों ने लड़के पर दया दिखाने को कहा। वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

घर से दूर शहर में एक वेटर की जिंदगी, video देख इमोशनल हुई पब्लिक

लंगूर को लेकर बूथ पर वोट डालने पहुंचा शख्स, कुत्ते से जान बचाने के बाद हुई ये गहरी दोस्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।