1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर गैंडे के साथ बिंदास टहलता दिखा लड़का, Video देख उड़ जाएंगे आपके होश

सड़क पर गैंडे के साथ बिंदास टहलता दिखा लड़का, Video देख उड़ जाएंगे आपके होश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 20, 2024 06:06 pm IST,  Updated : Oct 20, 2024 06:06 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का बिंदास होकर गैंडे के साथ सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दे रहा है।

गैंडे के साथ चलता दिखा लड़का- India TV Hindi
गैंडे के साथ चलता दिखा लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बार ऐसा देखा गया है कि जंगली जानवर अक्सर जंगलों से भटक कर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोग के बीच दहशत मच जाती है। लेकिन इस वीडियो को देख आपका यह नजरिया पूरी तरह से बदल जाएगा। दरअसल, इस वीडियो में एक गैंडे के साथ एक लड़के को टहलते हुए देखा जा सकता है। जहां गैंडे को देख लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है, वहीं इस लड़के की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। जो वह किसी जंगली जानवर के साथ कदमताल कर रहा है।

गैंडे के साथ घूमते दिखा लड़का

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का बिंदास होकर गैंडे के साथ सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। लड़का गैंडे से डरने के बजाय उसके साथ फोटो क्लिक करवाता है और वीडियो बनवाता है। लड़के की इस हरकत के बावजूद गैंडा गुस्सा नहीं होता है और वो चुपचाप सड़क पर चलता रहता है। इस नजारे को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है, लोग कमेंट कर एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस लड़के को डर कैसे नहीं लग रहा। 

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को shaileshyadav7649 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 17 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 2 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ये जंगली जानवर नहीं, पालतू जानवर लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा - दुबला-पतला लड़का भारी-भरकम गैंडे के साथ कैसे चल रहा है। तीसरे ने लिखा - भाई वो भैंस नही गैंडा है, जो तू उसे चराने निकला है।  

ये भी पढ़ें:

घर की छत पर लटका दिखा ट्रक, देखने वाले रह गए हक्के-बक्के, बोले - ये यहां पहुंचा कैसे

रोज की चिल्लम-चिल्ली सुनानी हो तो 500 रुपए, साथ बैठकर रोना हो तो 2000, ऑटो वाले के इस ऑफर को देख नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।