1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़ी पर डांस करते वक्त गिरे दूल्हा-दुल्हन, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

घोड़ी पर डांस करते वक्त गिरे दूल्हा-दुल्हन, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

 Published : Apr 26, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 05:18 pm IST

इसे देखकर आप भी एक पल के लिए दूल्हे के लिए मायूस हो जाएंगे। ऐसे कई लोग होंगे, जो अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

viral news- India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर अक्सर आपने शादियों से जुड़े वीडियोज देखते होंगे। कुछ शादियों से जुड़े वीडियो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखने के बाद हैरानी होती हैं और पछताते भी हैं। इस वीडियो को देखने के बाद मुझे अफ़सोस हो रहा है। वीडियो में एक डांसर की वजह से दूल्हा शर्मिंदा हो जाता है। इसे देखकर आप भी एक पल के लिए दूल्हे के लिए मायूस हो जाएंगे। ऐसे कई लोग होंगे, जो अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। 

दूल्हे की हुई फजीहत

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों के बीच काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक डांसर नजर आ रही है, जो घोड़ी पर खड़े होकर दूल्हे के साथ डांस कर रही है लेकिन उसे नहीं पता कि उसके साथ कुछ होने वाला है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दूल्हा बड़े आराम से घोड़ी पर बैठा हुआ रहता है। वहीं घोड़ी पर लड़की खूब डांस कर रही होती है। लेकिन डांस करते-करते लड़की असंतुलित हो जाती है, जिससे वह जमीन पर गिर जाती है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि वह दूल्हे को साथ लेकर नीचे गिर जाती है।

यूजर्स ने लिए खूब मजे

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जब रील बनाने वाली लड़की से शादी करोगे तो यही होगा। एक यूजर ने लिखा कि भाई आपके साथ बुरा हुआ है। हम समझ सकते हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाभी अभी से ही गिराने लगी है अब आगे क्या होगा भाइय। वीडियो पर कई यूजर्स ने फनी रिप्लाई किए हैं, जिन्हें देखने के बाद आपक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।