1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन का फायर गन चलाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

दुल्हन का फायर गन चलाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

 Published : Apr 03, 2023 08:13 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 08:40 pm IST

हर दूल्हा और दुल्हन दोनों अपनी शादी के दिन को यादगार बनाना चाहते हैं और वे ध्यान आकर्षित करने और अपने बड़े दिन को बेहतरीन बनाने के लिए अलग-अलग चीजों की योजना बनाते हैं।

wedding incident- India TV Hindi
शादी में घटना हुई Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो खूब देखे जाते हैं, भले ही वह शादी का मौसम हो या नहीं। हर दूल्हा और दुल्हन दोनों अपनी शादी के दिन को यादगार बनाना चाहते हैं और वे ध्यान आकर्षित करने और अपने बड़े दिन को बेहतरीन बनाने के लिए अलग-अलग चीजों की योजना बनाते हैं। इसके लिए वो कई लाख रुपये खर्च करने में सोचते नहीं है। खुब पैसे खर्च करते हैं। 

बंदूक से निकली आग दुल्हन के चेहरे पर गई

हम आपके साथ जो वीडियो शेयर कर रहे हैं उसमें दूल्हा-दुल्हन भारी बंदूक लिए कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। वे एक दूसरे के पीछे खड़े हैं। फिर दोनों ने अपनी बंदूकें फायर करने वाले होते हैं। लेकिन चंद सेकेंड में सारा नजारा बदल जाता है। दुल्हन की बंदूक से सीधे आग निकलती है। वह तुरंत बंदूक छोड़ देती है और भाग जाती है। वीडियो देखकर लग रहा था कि उसका चेहरा जला हुआ होगा। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदूक से आग की लपट निकलती है। ये वीडियो अपने आप में डरावना है। 

यूजर्स ने दुल्हन के लिए क्या कहा?
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को देख लिया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि डर लग गया देखकर। एक यूजर ने लिखा कि शादियों में सर्कस में वाले सामान प्रयोग करने पर यही होगा। एक यूजर ने लिखा कि शादियों में इस तरह के बहुत सारे हादसे देखे जा रहे हैं लेकिन इन सबके बावजूद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सुहागरात पर तंदूरी खाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।